AGRA। संडे को बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार में कीर्तन दरबार सजाया गया। इस दौरान ग्रन्थ साहिब की पालकी पुष्प वर्षा के साथ सतनाम वाहेगुरू के जयकारों के साथ जोर शोर से निकाली गई। रहिरास साहिब के पाठ के साथ कीर्तनकार बहा सिंह हजूरी रागी द्वारा वाणी की रस धारा कीर्तन गायन को गाया गया। पालकी उपरांत अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान अमरदेव साहनी, त्रिलोक सिंह ओबराय, श्याम भोजवानी, नरेन्द्र सिंह खनूजा, दिलबाग सिंह चढ्डा, गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह छावड़ा आदि का सहयोग रहा।