-नई सब्जी मंडी में लगी लाइट्स, नाले की हुई सफाई

- व्यवस्था मिलने से खुश हुए व्यापारी

Meerut : लालकुर्ती में अवैध दुकानों को ध्वस्त करने के एक दिन बाद ही बेकरी लेन में सुविधाओं की व्यवस्था शुरू हो गई है। लाइट्स लगा दी गई हैं। वहीं बाकी सुविधाओं पर भी काम शुरू हो गया है। कैंट बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार तमाम सुविधाओं के साथ व्यापारी अपना काम जल्द ही शुरू कर सकेंगे।

ये मिल गई सुविधाएं

- दुकानों के बाहर चार लाइट्स लगा दी गई हैं।

- पानी की व्यवस्था के लिए नल लगा दिए गए हैं।

- जन सुविधा केंद्र के तौर पर कैंट बोर्ड का कैंप ऑफिस बनाया गया है।

- आसपास साफ सफाई कर दी गई है।

- नाले की सफाई कर दी गई है।

क्म् ने शुरू किया व्यापार

बेकरी लेन पर तमाम सुविधाएं देखने के बाद क्म् व्यापारियों ने व्यापार शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे सभी लोग यहां शिफ्ट हो जाएंगे। वहीं व्यापारियों में भी काफी खुशी है। व्यापारी अर्जुन कुमार कहना है कि सुविधाओं को देखकर हम काफी खुश हैं। हटाने के बाद काफी कम ऐसा होता है कि अगले दिन सुविधाओं के साथ ठिया मिल जाए। हम कैंट बोर्ड और बीना वाधवा शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमसे किया वादा पूरा किया।

रसीद वालों को जगह

कैंट बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बेकरी लेन पर उन्हीं लोगों को जगह मिलेगी, जिनकी रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से तहबाजारी की रसीद काटी जा रही है। आंकड़ों की मानें तो लालकुर्ती में कुल ब्म् लोगों की तहबाजारी रसीद कट रही थी, जिनमें ख्ख् ठेले वाले थे। कैंट बोर्ड द्वारा बेकरी लेन में 7ख् दुकानें बनाई गई हैं। जिनमें 80 लोगों की व्यवस्था हो सकती है। बाकी को ठेले लगाने की अनुमति दी जाएगी।

बॉक्स

बेकरी लेन से हटाया अतिक्रमण

वहीं कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने बेकरी लेन से अतिक्रमण हटाकर क्0 फुट सड़क चौड़ी कराई। करीब फ्0 मीटर तक लोगों ने अपने घरों और दुकानों के बाहर रैंप बनाए थे, जिन्हें तोड़कर सड़क चौड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इससे व्यापारियों और ट्रैफिक आवागमन को काफी सुविधा होगी।