- देर रात तक चली खरीदारी, खूब बिके जानवर

- प्रशासन ने तैयारियां की पूरी, शहर की अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह होगी नमाज

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

बकरीद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। लोगों ने शुक्रवार को इसे अंतिम रूप दिया। बेनियाबाग मैदान में कुर्बानी के लिए बिक रहे जानवरों की खरीद- फरोख्त जमकर हुई। कुर्बानी से जुड़े सामानों समेत अन्य सामानों की खरीदारी के लिए मार्केट में काफी चहल- पहल रही। शनिवार की सुबह बकरीद की नमाज के बाद कुर्बानी होगी। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

देर रात तक चली खरीदारी

शुक्रवार को पूरे दिन खरीदारी का क्रम तो चला ही देर रात तक भी लोग बाजार में दिखे। कुर्बानी के लिए जानवरों की खूब बिक्री हुई। बकरा, भैंस, दुंबा को खरीदने के लिए खरीदारों की बहुत भीड़ थी। इसका फायदा उठाते हुए व्यापारियों ने जानवरों के दाम बढ़ा दिए थे। जो बकरा पहले पांच से सात हजार में बिक रहा था वह छह से आठ हजार में बिका। दुंबा भी ऊंचे दामों में बिका। बकरीद पर कपड़ों और अन्य चीजों की भी खरीदारी जमकर हुई। शनिवार की सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में शनिवार की सुबह 6.45 से 10.30 बजे तक पढ़ी जाएगी।

दरगाहे फातमान में हुई दुआख्वानी

बकरीद से पहले शुक्रवार की शाम दरगाहे फातमान में दुआएं अरफा हुई। इस दौरान हाजियों की सलामती के लिए मौलाना अकील और मौलाना जमीरुल हसन ने सभी को दुआख्वानी कराई। इस मौके पर ख्वातिनों ने जनाबे मुस्लिम की शहादत पर ताबूत उठाया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैय्यद फरमान हैदर ने बताया की बकरीद की नमाज सुबह दस बजे होगी।