- शारीरिक रूप से अक्षम नाइंथ के छात्र का राष्ट्रीय पुरस्कार बाल श्री सम्मान 2013 के लिए सलेक्शन

<- शारीरिक रूप से अक्षम नाइंथ के छात्र का राष्ट्रीय पुरस्कार बाल श्री सम्मान ख्0क्फ् के लिए सलेक्शन

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित उद्देश्य ने अपनी प्रतिभा से इस पंक्तियों को साकार कर दिखाया है। बाल भारती स्कूल में क्लास नाइंथ के स्टूडेंट उद्देश्य सिंह का सलेक्शन वर्ष ख्0क्फ् के राष्ट्रीय पुरस्कार बाल श्री सम्मान के लिए किया गया है। खास बात यह कि उन्हें यह पुरस्कार सामान्य कैटेगरी के सलेक्टेड बच्चों में शामिल कर दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए पूरे देश से सिर्फ क्ब् बच्चों को तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता के बाद सेलेक्ट किया गया है।

कई प्रोग्राम में दिखाई है प्रतिभा की झलक

पिता डॉ। कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके बेटे उद्देश्य को चलने, लिखने व बोलने में काफी दिक्कत होती है, लेकिन उसके बावजूद संगीत के प्रति उसका रुझान ऐसा है कि उसने इन सभी व्याधियों पर अपने हुनर से जीत हासिल की है। उद्देश्य सोनी टीवी पर आमिर खान के साथ धूम मचा ले, जीटीवी पर सिने स्टार की खोज में स्टूडियो राउन्ड तक, सरोज खान व कुमार सानू के साथ भी मंच साझा कर चुका है। इसके साथ ही उत्तर मध्य सांस्कृति केन्द्र, प्रयाग संगीत समिति, रायबरेली महोत्सव, राष्ट्रीय साहित्य संस्था एकता, साई किड्स कार्निवाल सिरडी, महाराष्ट्र में भी मंच पर सिन्थेसाइजर वादन व एक्टिंग में परफार्मेस दे चुका है। रोटरी क्लब सिन्थेसाइजर वादन प्रतियोगिता इलाहाबाद व अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम व तृतीय स्थान भी हासिल किया है।