बलजिंदर ने। : 22 : 12 का समय निकाला। लंदन ओलंपिक के लिए ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर। : 22 : 30 था.  चंडीगढ से 20 किलोमीटर दूर डेरा बस्सी के रहने वाले बलजिंदर ने पटियाला में 15 फरवरी को हुए ट्रायल में। : 22 : 01 का समय निकाला था।

 इसी प्रतिस्पर्धा में बलजिंदर के हमवतन और राष्ट्रीय रिकार्डधारी गुरमीत सिंह ने रजत पदक जीता। उसने पिछले साल डबलिन में। : 22 : 05 का समय निकालकर ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था। उसने। : 21 : 31 के समय के साथ रजत पदक जीता।

 वह चीन के झू चुंडोंग से सिर्फ नौ सेकंड पीछे रह गए। कोरियाई वाकर युन यंग जुन ने कांस्य पदक जीता। भारत के सुरिंदर सिंह ने। : 23 : 53 का समय निकाला.  एशियाई रेस वाकिंग चैम्पियनशिप में हर वर्ग में एक देश का एक ही एथलीट भाग ले सकता है लेकिन भारत और ईरान को ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल करने के लिए विशेष अनुमति दी गई थी।

 महिला वर्ग में दीपमाला देवी ने। : 42 : 01 का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया। चीन की डिंग हुइकिन ने। : 30 : 14 का समय निकालकर स्वर्ण पदक हासिल किया। जापान की रेइ इनोयू दूसरे और वियतनाम की गुएन थि तान्ह तीसरे स्थान पर रही।

 भारत की राष्ट्रीय चैम्पियन खुशबीर कौर पांचवें स्थान पर रही जबकि गौरव कुमारी रेस पूरी नहीं कर सकी।