AGRA: कोर्ट के आदेश पर शहर को पॉलीथिन मुक्त कराए जाने के लिए न जाने कितनी बार अभियान चले, लेकिन शहर पॉलीथिन मुक्त नहीं हो सका है। अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्लास्टिक के कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया है।

कई बार चले हैं अभियान

शहर में कई बार चले पॉलीथिन विरोधी अभियान चले हैं। वर्ष 2015 में नगर निगम ने करीब 15 कुंटल पॉलीथिन, 15 दुकानों के चालान कर करीब तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। बावजूद इसके पॉलीथिन का प्रयोग बंद नहीं हो सका है। लेकिन मुख्यमंत्री ने पर्यावरण को देखते हुए और एनजीटी के आदेशों पर अमल करते हुए कैबिनेट में प्लास्टिक के कैरी बैग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध कराए जाने के प्रस्ताव पर मोहर लगाई है।

मानव श्रंखला बना किया प्रयास

नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह से पहले भी कई नगर आयुक्तों पॉलीथिन विरोधी अभियान चलाए। कुंटलों पॉलीथिन जब्त की गई। लेकिन पॉलीथिन का प्रयोग जारी रहा। लोगों को जागरूक किए जाने के लिए मानव श्रंखला भी बनाई गई थी, लेकिन शहरवासी भी जागरूक नहीं हो सके।