- देवरिया जिले के वांटेड को एसटीएफ ने दबोचा

- सात सहयोगी के साथ पकड़ा गया कांस्टेबल, नकदी बरामद

GORAKHPUR : देवरिया शहर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से दो करोड़ 77 लाख रुपए चुराने का आरोपी कांस्टेबल पकड़ा गया। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने भ्0 हजार के इनामी कांस्टेबल को आजमगढ़ के सिधारी से अरेस्ट किया। उसके अन्य सहयोगी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार लोगों से पुलिस ने क्9 लाख दो हजार नकदी, कार और बाइक बरामद किया।

नगर शाखा की गार्ड ड्यूटी में था श्रीप्रकाश

आजमगढ़ जिले के जहानागंज एरिया स्थित असौना निवासी कपिलदेव का बेटा श्रीप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू हत्या के आरोप में बर्खास्त हो चुका था। कोर्ट से राहत मिलने के बाद दोबारा उसकी बहाली होने पर देवरिया में तैनाती हुई। उसकी ड्यूटी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सिटी ब्रांच में लगी। तीन अप्रैल को चेस्ट के बाहर रखे दो करोड़ 77 लाख की नकदी लेकर वह फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज से चोरी का सुराग मिलने पर पुलिस ने कांस्टेबल की तलाश शुरू कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने म्भ् लाख बैंक के भीतर और चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करके 9ब्.भ्0 लाख रुपए बरामद किया। सिपाही के खिलाफ डीजीपी ने भ्0 हजार का इनाम घोषित किया।

सीओ की अगुवाई में पहुंची टीम

मामले की जांच में एसटीएफ गोरखपुर यूनिट को मिली। दो दिन पहले सिपाही के बारे में पुलिस को सुराग मिला। पुलिस ने आजमगढ़ जिले के सिधारी एरिया में जाल फैला दिया। कुछ लोगों को हिरासत में लेने पर सटीक जानकारी मिल गई। सैटर्डे को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी कांस्टेबल श्रीप्रकाश, झब्बू, अशोक सिंह, मुकेश तिवारी, कंचन शुक्ला, बृजेश सिंह, संजय सिंह और कमलेश को धर दबोचा। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने नकदी, व्हीकल, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया।

आरोपी श्रीप्रकाश सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके मददगारों पर भी शिकंजा कसा गया है।

विकास चंद, सीओ, एसटीएफ गोरखपुर यूनिट