RANCHI:आपको अगर बैंक से जुडा हुआ कोई काम करना है, तो उसे आज हीं पूरा कर लें। क्योंकि, बुधवार सात जनवरी को झारखंड के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। अपनी मांगों को लेकर रांची जिले के भी अलग-अलग सभी बैंकों के 185 ब्रांच की शाखा बंद रहेंगी। बैंक के सभी कर्मचारी ब्रांच में ताला बंद कर प्रदर्शन करेंगे। बैंक के बंद होने से इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ई- बैकिंग सेवा पूरी तरह से ठप रहेगी। सभी कर्मचारी कचहरी चौक स्थित स्टेट बैंक के जोनल ऑफिस में जमा होकर प्रदर्शन करेंगे।

रांची जिले में 185 बैंकों की बंद रहेंगी शाखाएं

रांची जिले में स्टेट बैंक के अलावा सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 185 ब्रांच है। बुधवार को एक दिन की हड़ताल होने से रांची जिले से हीं 3490 बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेगे। रांची के अलावा जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, चाईबासा समेत पूरे राज्य के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेगें। हड़ताल को सफल बनाने के लिए युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बंद किया जा रहा है।

10वें वेतन समझौते को लेकर हो रही हड़ताल

एआइबीओसी के झारखंड सेक्रेट्री एसके पाठक ने बताया कि बैंक कर्मियों की मांग है कि आईबीए और भारत सरकार द्वारा 10 वें वेतन समझौते में टाल-मटोल किया जा रहा है। इससे तंग आकर हमलोगों ने हड़ताल का निर्णय लिया हैं। आइबीए और सीएलसी के साथ 2012 सें ही वार्ता हो रही है। लेकिन, इसमें कोई रिजल्ट नही निकला है। कई सालों से हमलोग मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद हमें नजरअंदाज किया जा रहा है।

तो 21 से चार दिन की हड़ताल

सात जनवरी के एक दिन की हड़ताल के बाद भी अगर मांगें नहीं मानी गई, तो बैंक कर्मचारी सात जनवरी के बाद 21 जनवरी से भी हड़ताल पर रहेगें। यह हड़ताल लगातार चार दिनों तक चलेगी।