-बारादरी के सेमलखेड़ा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव , प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप

-लड़की को परेशान करने के मामले में पुलिस कर रही थी जांच, डर के चलते दी जान

BAREILLY: बारादरी थाना अंतर्गत सेमलखेड़ा में फ्राइडे सुबह लव अफेयर के चलते एक युवक की जान चली गई। युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका के घर वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं लड़की की शिकायत पर पुलिस अक्सर उसके घर भी पूछताछ के लिए जा रही थी। जिसकी वजह से सुसाइड करने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की बात कह रही है।

प्लास्टिक की रस्सी से लगाया फंदा

सेमलखेड़ा निवासी 20 वर्षीय नईम एसी मैकेनिक का काम करता था। उसके परिवार में पिता कफील अहमद, मां फूलबानो, 6 भाई और दो बहनें हैं। फ्राइडे सुबह उसका छोटा भाई नन्ही ने देखा कि भाई पंखे पर लटका हुआ था। उसने शोर मचाना शुरू किया तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। नईम के गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। उसने रस्सी को पंखे से बांध रखा था। उसके पैर बेड से टच हो रहे थे।

एसएसपी ऑफिस में की थी शिकायत

भाई नदीम ने बताया कि नईम का मोहल्ले की रहने वाली लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़की ने तीन दिन पहले एसएसपी ऑफिस में नईम के खिलाफ परेशान करने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस उनके घर पूछताछ करने के लिए आ रही थी। चीता पुलिस भी उन्हें थाने में बुला रही थी। जिसके चलते घर के सदस्य घर छोड़कर भाग गए थे। लड़की के मामले में मां ने नईम की पिटाई की थी और लड़की के परिजनों ने भी उसका मारा था। जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। उनका आरोप है कि थर्सडे रात में नईम घर पर अकेला था। रात में लड़की के पिता हनीफ, वसीम, नदीम, आसिफ टुंडे व अन्य ने घर में घुसकर हत्या कर शव लटका दिया है। उन्होंने लड़की के परिजनों के खिलाफ तहरीर भ्ाी दी है।

नईम का भाई भी जा चुका है जेल

वहीं पुलिस का कहना है कि नईम का भाई पशु तस्करी में करीब डेढ़ महीने पहले जेल गया था। इस मामले में पुलिस पूछताछ के लिए गई होगी। लड़की के मामले में दबिश नहीं दी गई है। एसएसपी ऑफिस से शिकायत पर पूछताछ की जा रही होगी। इसकी जांच की जा रही है।

युवक ने फंदे पर लटककर सुसाइड किया है। लव अफेयर में सुसाइड की बात सामने आई है। लड़की के परिजनों पर हत्या करने की तहरीर दी गई है। पुलिस के परेशान करने की भी जांच की जा रही है।

आकाश तोमर, एएसपी