- कैंट में सबसे कम और नवाबगंज में सबसे अधिक हुई थी वोटिंग

- जबकि, वोटर्स बनने में कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोग हैं सबसे आगे

>BAREILLY: एजुकेटेड और अवेयर माने जाने वाले शहर के लोग लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में गांव के लोगों से काफी पीछे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस बात की तस्दीक होती है। पिछले विधानसभा चुनाव में शहर के वोटर्स ने वोटिंग करने में खासी दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही वजह है कि शहर विधानसभा क्षेत्र और कैंट विधानसभा क्षेत्र का वोटिंग परसेंटेज रूरल एरिया की बाकी सात विधानसभा क्षेत्र से कम रहा है। आंकड़े कहते हैं कि सबसे कम वोटर्स संख्या वाले विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज और भोजीपुरा भी शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र से अागे है।

गांव से कम शहर में वोटिंग

पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो शहर विधानसभा क्षेत्र का वोटिंग ग्राफ गांव की अपेक्षा कम था। 2012 में हुए चुनाव में शहर विधानसभा क्षेत्र के वोटर्स की संख्या 3,36,698 थी, लेकिन, वोट देने में 1,85,484 यानि 55.09 परसेंट वोटर्स ने ही दिलचस्पी दिखाई। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र की स्थिति तो और भी खराब रही थी। यहां 2,85,526 वोटर्स के मुकाबले सिर्फ 1,53,942 यानि 53.92 ही वोटर्स पोलिंग बूथ तक पहुंचे।

वोटर्स कम फिर भी अव्वल

जबकि, आंवला को छोड़ कर नवाबगंज में वोटर्स की संख्या सबसे कम होने के बावजूद यहां पर 9 विधानसभा क्षेत्र में से सबसे अधिक वोटिंग हुई थी। यहां पर टोटल 73.98 परसेंट वोटर्स ने वोटिंग की। दूसरे नंबर पर भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र था। यहां पर मतदान का प्रतिशत 70.22 फीसदी रहा। चर्चा यह भी है कि इन विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों ने जीत के लिए कुछ फर्जी वोट डलवाए थे, लेकिन वोटिंग के परसेंटेज में इतना बड़ा अंतर कही न कही वोटर्स के बीच अवेयरनेस की कमी को दर्शाता है। क्योंकि नवाबगंज और भोजीपुरा में ही नहीं बहेड़ी, बिथरी, मीरगंज और फरीदपुर में भी कैंट और शहर की अपेक्षा कहीं अधिक वोट पड़े थे।

इस बार रहेगी चुनौती

पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए इस बार कैंट और शहर से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी चुनौती वोटर्स को मतदान स्थल तक ले जाने की होगी। क्योंकि, जीत के लिए एक-एक वोट का महत्व होता है। ऐसे में वोटर्स का मतदान में हिस्सा न लेना उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है। हालांकि, उम्मीदवारों को चाहिए कि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। ताकि, वह भारत का नागरिक होने का कर्तव्य का निर्वहन कर सकें।

विस चुनाव 2012

विधानसभा क्षेत्र - वोटर्स - वोटिंग - परसेंट

नवाबगंज - 2,54,610 - 1,88,370 - 73.98

भोजीपुरा - 2,86,722 - 2,08,327 - 70.22

बहेड़ी - 2,87,421 - 2,00,876 - 69.89

बिथरी चैनपुर - 3,00,092 - 2,08,327 - 69.42

मीरगंज - 2,74,121 - 1,83,919 - 67.09

आंवला - 2,45,900 - 1,64,613 - 66.94

फरीदपुर -264127 -1,73351 -65.63

शहर - 3,36,698 - 1,85,484 - 55.09

कैंट - 2,85,526 - 1,53,942 - 53.92

वर्तमान वोटर्स की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र - वोटर्स

शहर - 4,15,215

बिथरी चैनपुर - 3,61,541

भोजीपुरा - 3,46,535

बहेड़ी - 3,44,151

कैंट - 3,42,035

मीरगंज - 3.23,846

नवाबगंज - 3,14,867

फरीदपुर - 3,06,856

आंवला - 2,96,833

टोटल - 30,51,708