- 5 से 10 रुपए प्रति केजी की गिरावट,

>BAREILLY: महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दल की कीमत में प्रति केजी 5 से 15 रुपए की कमी आई है। आने वाले दिनों में दाल के दामों में और भी गिरावट होने की उम्मीद जताई जा रही है। दालों के दाम में आ रही गिरावट की वजह इस बार हुआ अच्छा उत्पादन बताई जा रही है।

सभी दालों के दाम हुए कम

ऐसा नहीं है कि किसी एक दाल के दाम में कमी आई है। अरहर, मूंग, उड़द, मसूर और चना सभी किस्म की दालों के दाम में गिरावट हुई है। सबसे अधिक चने के दाल के दाम गिरे हैं। एक महीने पहले होलसेल में जो चने की दाल 80 रुपए प्रति केजी बिक रही थी वह अब 65 रुपए केजी बिक रही है। इसी तरह बाकी दालों के दाम में भी 5 से 15 रुपए तक की कमी आई है। अगले एक-दो महीने में दालों के दाम में और भी कमी हो सकती है।

दालों का मिलेगा उचित मूल्य

बिजनेस से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि इस बार प्रदेश में दालों का अच्छी पैदावार हुई है। इस वजह से दालों के दाम गिर रहे हैं। किसानों का अच्छा पैसा मिल सके इसके लिए इम्पोर्ट होने वाली दालों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने की तैयारी चल रही है। ताकि, देश के बाहर से जो दालें आ रही है, उसके दाम अधिक होंगे तो किसानों द्वारा पैदा की गई दालें भी उचित मूल्य पर बिक सकेंगी।

रेट होलसेल

दाल - एक महीने पहले - अब

अरहर - 70 - 50-60

मूंग - 75 - 55-60

उड़द - 70 - 60

मसूर - 62 - 50

चना - 80 - 65

उत्पादन अधिक होने से दालों के दाम में गिरावट आई हैं। आने वाले दिनों में दाम में और कमी आने की उम्मीद है।

सुरेश चंद्र जैन, सेक्रेटरी, बरेली दाल मिलर्स एसोसिएशन