- मिनिमम की चाल ट्यूजडे को चला मैक्सिमम पारा, 8 डिग्री लुढ़का

- पहाड़ों में पिघली बर्फ, शीतलहर ने बढ़ाई गलन, जनजीवन प्रभावित

BAREILLY: ट्यूजडे को टेम्प्रेचर ने गिरावट का रिकॉर्ड बना लिया। महज 24 घंटे में पारा में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की मैक्सिमम गिरावट दर्ज की गई। अभी तक के ठंड के सीजन में इतनी तेजी से पारा में कभी गिरावट दर्ज नहीं की गई। वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक पहाड़ों में पिघल रही बर्फ से अभी शीतलहर चलने से ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। ट्यूजडे को मैक्सिमम टेम्प्रेचर 14.2 डिग्री और मिनिमम 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यूं लुढ़का पारा

मंडे को धूप खिलने से राहत की सांस ले रहे लोगों को ट्यूजडे की सर्द हवा ने ठिठुरन का अहसास करा दिया। ट्यूजडे को गुनगुनी धूप की उम्मीद लगाए लोगों को सुबह 5 बजे से ही शीतलहर ने कंपा दिया। सुबह 10 बजे उम्मीद थी कि सूरज निकलेगा। लेकिन सूर्य देव बादलों के पीछे छिपे रहे। दोपहर 12 बजे तक गलन का प्रतिशत बढ़ने से लोग ठिठुरने लगे। सड़क पर वाहनों की संख्या कम होने लगी, लोग घरों में कैद होने लगे। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा। 3 बजे के बाद ठंड और बढ़ गई। शीतलहर ने गलन का अहसास कराने लगी। शाम 6 बजे के बाद हवा का वेग कम हुआ पर गलन बढ़ती गई। वेदर एक्सपर्ट डॉ। एचएस कुशवाहा के मुताबिक पहाड़ों की बर्फ दो से तीन दिन में पिघल जाएगी तब तक ठंड बरकरार रहेगी। फिलहाल ठंड से अब राहत नहीं मिलने वाली है।

आज यूं रहेगा तापमान

वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक वेडनसडे को तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज होगी। मैक्सिमम 21 डिग्री और मिनिमम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहने की संभावना है। सुबह 10 बजे तक हल्का कोहरा रहेगा और फिर दोपहर में धूप खिलेगी। शाम 4 बजे से वेस्टर्न डिस्टर्बेस हावी होने से सर्द मौसम फिर से कड़ाके की ठंड का अहसास कराएगा। इसके साथ ही दिन भर बादल छाए रहेंगे।