-कैंट थाना अंतर्गत जाट रेजीमेंट सेंटर के अंदर टॉयलेट में रस्सी से फंदा बना लटका

-सुसाइड के कारणों का पता नहीं, एक लड़की से फोन पर करता था बात

BAREILLY: कैंट थाना अंतर्गत जाट रेजीमेंट सेंटर में सेना के जवान ने टॉयलेट में गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। वह सेना के बैंड में म्यूजीशियन था। उसके सुसाइड करने के असली कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि वह किसी लड़की से फोन पर बात करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सेना को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

छुट्टी से लौटा था घर

विजोटावासा पुत्र वी वसोटा नागालैंड के ओजिहनी दीमापुर का रहने वाला था। वह सेना में वर्ष 2012 में भर्ती हुआ था। वह कुछ दिन पहले ही 45 दिन की छुट्टी से वापस लौटा था। थर्सडे सुबह उसके साथी संजय सिंह ने देखा कि विजोटावासा टॉयलेट के ग्रिल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। उसके पैर भी मुड़ चुके थे। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट पहुंची। एसएचओ कैंट ने बताया कि सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सकी है। किसी लड़की से फोन पर बात करने का पता चला है। मामले की जंाच की जा रही है।