-ठेका श्रमिकों व पदाधिकारियों के बीच जमकर मारपीट

-कंपनी परिसर में तोड़फोड़, सिक्योरिटी बैरेक में लगाई आग

-दोनों पक्षों से दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए जख्मी

JAMSHEDPUR: गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रीप व्हील्स लिमिटेड (एसएसडब्ल्यूएल) में बुधवार की अहले सुबह उस समय उपद्रव फैल गया जब हस्ताक्षर रजिस्टर को लेकर कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन कर रहे एक मजदूर नेता को कंपनी परिसर में ले जाकर प्रबंधन व कंपनी के 'बाउंसरों' ने पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि श्रमिकों ने कंपनी के भीतर घुसकर पदाधिकारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी बल्कि सिक्योरिटी बैरेक को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई। कंपनी गेट के रैली निकालकर सड़क को भी जाम कर दिया। हालात बेकाबू होते देख सिटी डीएसपी अनिमेश नथानी और एसडीओ सूरज कुमार को दल-बल के साथ घटनास्थल आना पड़ा। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने श्रमिकों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत किया। इस हंगामे व मारपीट में दोनों पक्ष से दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। सुरक्षाकर्मी रवि कुमार की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें घटना के के बाद एमजीएम में भर्ती कराया गया। श्रमिकों की ओर से मजदूर नेता राजीव पांडेय, नवीन पांडेय, नितिन पांडेय, अखिलेश कुमार व राजू गोराई को मामूली चोटें आई है। इन सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल व टाटा मोटर्स अस्पताल में किया गया। घटना को देखते हुए कंपनी परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इसलिए बिगड़े हालात

झारखंड श्रमिक महासभा के अध्यक्ष राजीव पांडेय के अनुसार, एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर स्टील स्ट्रीप व्हील्स लिमिटेड के एचआर के लोग वहां पहुंच गए और यूनियन की सदस्यता पंजी व राशि छीन ली थी। इसकी जानकारी होने पर बुधवार की सुबह करीब भ्.फ्0 बजे श्रमिक कंपनी गेट के पास पहुंच गए और पंजी वापस देने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में कंपनी की ओर से चंडीगढ़ से बुलाए गए करीब क्भ् बाउंसरों ने राजीव पांडेय व नितिन पांडेय को भीतर खींच लिया। बकौल राजीव पांडेय बाउंसरों ने एचआर के लोगों के साथ मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगे। यह देख गेट के बाहर खड़े श्रमिक आग-बबूला हो गए। श्रमिक जबरन कंपनी परिसर में घुस गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस बीच सिक्योरिटी बैरेक में आग भी लगा दी गई। इस दौरान राजीव पांडेय के नेतृत्व में उपद्रवी सुरक्षाकर्मी रवि कुमार पर टूट पड़े। रवि कुमार के सिर व कंधे में गंभीर चोटें आई है। सिर पर हमले से रवि कुमार का हेलमेट दो टुकड़ा हो गया।

प्रबंधन ने स्थिति बिगड़ते देख तुरंत फायर बिग्रेड, सिटी डीएसपी व एसडीओ को बुला लिया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए प्रदर्शन न करने की अपील की। इस बीच दोपहर करीब क्ख् बजे तक कंपनी परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा।

एक नजर में कंपनी का परिचय

स्टील स्ट्रीप व्हील्स लिमिटेड क्99क् में पंजीकृत एक ऑटोमोटिव कंपनी है। कार, मल्टी यूटिलिटी व्हीकल, टैक्टर, ट्रक समेत दो व तीन पहिया वाहनों के लिए व्हील्स बनाती है। जमशेदपुर में इसका प्लांट छोटा गोविंदपुर में है। कंपनी अपने उत्पाद का करीब भ्0 फीसद टाटा मो‌र्ट्स को आपूर्ति करती है। कंपनी में लगभग फ्ख्0 स्थायी कर्मचारी व करीब क्क्00 ठेका श्रमिक काम करते हैं। इस कंपनी में कोई मान्यता प्राप्त यूनियन गठित नहीं हुई है। कंपनी के प्लांट हेड का जी मोहन कृष्णा है।

स्टील स्ट्रीप मिल्स लिमिटेड में श्रमिकों के साथ मारपीट की सूचना मिली है। कंपनी में श्रम कानूनों के उल्लंघन की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

-रतन खेस, उप मुख्य कारखाना निरीक्षक, जमशेदपुर।