छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: बिष्टुपुर नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल गेट पर अड्डाबाजी और छेड़खानी करने वाले 15-20 की संख्या में बाइक पर सवार युवकों ने शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब जमकर उत्पात मचाया। साथ ही स्कूल के छात्रों के साथ मारपीट करने लगे। इससे छात्र एकजुट होकर उन पर पत्थरबाजी करने लगे। इसमें स्कूल के दो छात्र समेत इंजीनिय¨रग के छात्र सौरभ सिंह का सिर फट गया। गेट पर भगदड़ मच गई। छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक इधर-उधर भागने लगे। स्कूल परिसर में दुबकने को बाध्य हुए। इससे वहां दहशत का माहौल बना गया।

पुलिस को दी जानकारी

स्कूल की प्रिंसिपल पारोमिता राय चौधरी ने इसकी सूचना बिष्टुपुर थाना को दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर श्रीनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच उत्पात और पत्थरबाजी करने वाले युवक भाग निकले। घायल छात्रों को स्टील सिटी नर्सिग में दाखिल कराया गया। इंजीनिय¨रग के छात्र आदित्यपुर निवासी सौरव सिंह को सिर में पांच टांके लगे। वह भुवनेश्वर में पढ़ाई करता है। वह अपने भाई गौरव को घर ले जाने को स्कूल पहुंचा था। इसी दौरान घटना हुई। वहीं दो छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया। इनमें एक सातवीं कक्षा का छात्र था। बिष्टुपुर थाना की पुलिस को जानलेवा हमला करने वाले युवकों का नाम-पता मिल चुका है। वे धतकीडीह और रामदास भट्ठा इलाके के है।

अड्डेबाजी का किया था विरोध

स्कूल के पास हमेशा बाहरी युवक अड्डेबाजी करते हैं। छुट्टी के बाद स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। रैस ड्राइविंग कर छात्राओं को परेशान किया जाता था। गुरुवार को युवकों की हरकत का सीनियर वर्ग के छात्रों ने प्रतिरोध किया था। दोनों पक्ष के बीच झड़प भी हुई थी। शुक्रवार को युवक बड़ी संख्या में स्कूल गेट पर उस समय पहुंचे जब स्कूल की छुट्टी होने वाली थी। प्रतिरोध करने वाले छात्रों का युवक खड़े होकर इंतजार करने लगे। छात्र जैसे ही बाहर निकले, युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। स्कूल के छात्रों ने कहा कि बाहरी युवकों की हरकतों से छात्राएं परेशान हैं।

मारपीट करने वाले युवकों की जानकारी मिल गई है। गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है। कोई शिकायत थाने में नहीं दी गई है। मामला रंजिश का भी हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद से मामले की सत्यता सामने आएगी।

-श्रीनिवास, इंस्पेक्टर, बिष्टुपुर

चार-पांच दिन से बाहरी युवक स्कूल के सामने छात्राओं से छेड़खानी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद मामले से बिष्टुपुर थाना को अवगत कराया गया। शुक्रवार को बाहरी युवकों ने बवेला मचाया।

-पारोमिता राय चौधरी, प्रिंसिपल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल