इंसुलिन ले रहे हैं तो रहें होशियार

लाइफ स्टाइल डिजीज में शामिल डायबिटीज के पेशेंट्स की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। ऐसे पेशेंट्स के लिए फास्ट रखना हॉर्मफुल साबित हो सकता है। सीनियर फिजीशियन डॉ। ओपी त्रिपाठी मुताबिक जो लोग शुगर कंट्रोल के लिए इंसुलिन ले रहे हैं वह फास्ट से दूर ही रहें बल्कि दवा लेने वाले एहतियात बरत सकते हैं। उन्हें फ्रूट और अन्य फलाहार लेते समय कैलोरी लेवल का बहुत ख्याल रखना होगा। प्रेगनेंट लेडीज, टीबी, एनीमिया और लांग टाइम डिजीज से पीडि़त लोग भी फास्ट न रखें।

Diet balance बनाए रखना जरूरी

फास्ट के दौरान नमक और अनाज लेने की मनाही होती है इसलिए लोग फ्रूट, वेजिटेबल्स, दूध, दही सहित अन्य चीजों को बराबर लेते रहें। दिन में तीन बार प्रॉपर डाइट के साथ लिक्विड फॉर्म में न्यूट्रिशन लेने से बॉडी को वीकनेस से बचाया जा सकता है। डायटीशियन अर्पणा सक्सेना कहती हैं कि फास्ट में लोग हैवी कैलोरी लेते हैं इसलिए उन्हें डीप फ्राई चीजों से बचना होगा। एग्जाम्पल के तौर पर आलू को ब्वॉयल और मखाने को रोस्ट करके खाना चाहिए।

इस पर ध्यान दें

-नाश्ता जरूर लें वरना खाली पेट गैस बन सकती है। जैसे मखाने को तेल में तलने के बजाय रोस्ट करके खाएं। केला भी ले सकते हैं।

- लंच में कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने के बजाय रोटी या पराठा लें। आलू को तवे पर सेक सकते हैं। सलाद में खीरा और टमाटर का यूज करें।

- फास्ट में सादा पानी पीने से अच्छा है कि दूध, लस्सी, फ्रूट जूस लेते रहें।

- मिठाई में फैट और कैलोरी दोनों ज्यादा होती है इसलिए दिनभर में एक पीस से अधिक न लें।

- समई के चावल ले सकते हैं, इसमें कैलोरी कम होती है और इसे बेहतर फ्राइबस माना गया है।

खाली पेट excercise करने से बचें

जो लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं उन्हें फास्ट के दौरान खाली पेट अर्ली मॉर्निंग वॉक या वर्कआउट से बचना होगा। इससे कमजोरी फील हो सकती है। इससे बचने के लिए हल्की कैलोरी ले सकते हैं। जिन चीजों से परहेज है उन्हें बिल्कुल प्रिफर मत करें। जिम प्रवीण पांडेय की मानें तो फास्ट के दौरान दोनों टाइम के बजाय केवल मॉर्निंग में ही एक्सरसाइज करें तो ठीक रहेगा। क्योंकि, शाम को लोगों का एनर्जी लेवल काफी कम हो जाता है और एक्सरसाइज करने से उन्हें वीकनेस फील हो सकती है। अगर फास्ट रखा है तो जिम में जाने के बाद ट्रेनर को इसकी जानकारी जरूर दें।