-महावास्तु के आचार्य ने बताया खुशहाल जीवन का टिप्स

PATNA: अगर आप 12 हजार साल पुराने वास्तुशात्र के हिसाब से घर बनाने के बाद भी खुशहाल नहीं हैं और तनाव में जी रहे हैं तो अपग्रेड वास्तु का पालन कर जिंदगी खुशहाल बना सकते हैं। जी हां, हजारों साल पुराने वास्तु के अपग्रेड महावास्तु से देश के लाखों लोगों की जिंदगी खुशहाल हुई है। 25 साल के रिसर्च के बाद खुशदीप बंसल ने महावास्तु की खोज की है जिससे घर-ऑफिस या हॉस्पिटल में बिना तोड़फोड़ किए खुशहाली लाई जा सकती है। पटना में शुक्रवार को अवेयरनेस कार्यक्रम में आचार्य ने कई गूढ़ रहस्य बताने के साथ यह भी जानकारी दी कि कैसे महावास्तु चमात्कारिक रूप से काम कर रहा है। महावास्तु की आचार्य योगिता सिंह ने बताया कि 12 हजार वर्ष पूर्व जो वास्तु शास्त्र था वह राजा के लिए अलग और प्रजा के लिए अलग था लेकिन अब हर इंसान अपने लिए काम करता है। वैदिक वास्तु शास्त्र को लेकर आचार्य का कहना है कि पहले घर और दिशा के हिसाब से वास्तु का निर्धारण होता था लेकिन अब गृह स्वामी के प्रोफेशन के हिसाब से महावास्तु पर काम किया जाता है। वैदिक वास्तु के हिसाब से घर बनाने वालों को उतना लाभ नहीं होता है जिससे वह इसपर विश्वास नहीं करते हैं। महावास्तु के जनक खुशदीप बंसल ने अध्ययन कर यह पाया कि अब वैदिक वास्तु के हिसाब से घर नहीं रहे हैं। महावास्तु के आचार्य आशुतोष तिवारी ने खुशहाल जिंदगी जीने को लेकर कई अहम टिप्स दिए।

करियर के लिए है बड़ा अवसर

आचार्य का कहना है कि महावास्तु में छोटे-छोटे उपाय कर हम घर और ऑफिस में खुशियों का संसार बसा सकते हैं। महावास्तु से तरक्की का अवसर मिल सकता है। गृहिणी, बिल्डर, इन्टीरियर डिजाइनर और आर्किटेक्ट को महावास्तु की जानकारी होना जरूरी है। अब सब बदल गया है। प्लाट के साइज़ अनियमित हो गए हैं। हाउस होल्ड प्रोडेक्ट बहुत बढ़ गए हैं। अस्पता और इंडस्ट्री में बड़ी-बड़ी, अलग-अलग उपयोग वाली तमाम मशीन यूज होने लगी है। मशीन जैसे और अत्यधिक दबाब में काम करने की वजह से लोगों की समस्याएं भी बदल चुकी है। इसलिए क्लाइन्ट के अनुसार टाउनशिप, होस्पिटल, शो रूम स्कूल, या इंडस्ट्री डिजाइन करने मे महावास्तु की जानकारी होना बिल्डर , इन्टीरियर डिसाइनर, और आर्किटेक्ट को बहुत जरूरी हो गया है। आचार्य योगिता सिंह ने बताया कि शनिवार व रविार को ट्रेनिंग होगी जिसमें इच्छुक लोग शामिल होकर अहम ट्रिक से अपने घर और दफ्तर में खुशियां ला सकते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए भी बड़ा अवसर है।