- बिहार पुलिस को आधुनिक बनाने को चल रही बड़ी तैयारी

- संख्या बल बढ़ाकर किया जाएगा अपराध का डटकर मुकाबला

- सोमवार को प्रभारी मंत्री ने विधानसभा में की योजनाओं पर चर्चा

PATNA : बिहार पुलिस को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो या लगता हो कि अन्य प्रदेशों की अपेक्षा यह आधुनिकता में पीछे है तो अपनी सोच बदल लीजिए। आने वाले दिनों में बिहार पुलिस काफी हाईटेक हो जाएगी। यह न सिर्फ हेलीकाप्टर से मानीटरिंग करती हुई नजर आएगी बल्कि पीडि़तों को भी तत्काल मदद देने के लिए तैयार होगी। इसके लिए विभाग में कई बदलाव किए जा रहे हैं। सोमवार को प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इसे लेकर चर्चा की और योजनाओं के बारे में बताया।

बड़े पैमाने पर सिपाहियों की भर्ती

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में प्रभारी मंत्री ने सदन को बताया कि सिपाहियों की शारीरिक क्षमता में वृद्धि करके पुलिस को स्मार्ट एवं समर्थ बनाने की पहल की जाएगी। पुलिस की संख्या में भी वृद्धि होगी। इसके लिए वर्ष ख्0क्7 तक साढ़े क्7 हजार नए पद सृजित किए जाएंगे।

- आयोग से होगी निरीक्षक की भर्ती

अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों की भर्ती के लिए पुलिस अवर सेवा चयन आयोग बनाया जा रहा है। इसके जरिए पुलिस, वन पर्यावरण, उत्पाद, मद्य निषेध, परिवहन एवं गृह रक्षा वाहिनी के अवर निरीक्षक स्तर के वर्दीधारी कर्मचारियों (ग्रेड पे क्900 से ब्ख्00) की नियुक्ति की जाएगी।

- महिलाओं की सुरक्षा को नई रणनीति

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भयमुक्त शासन सरकार की प्राथमिकता बताते हुए बिजेंद्र ने कहा कि सभी जिलों में महिला एवं एससी-एसटी पुलिस थाने खोले गए हैं। जिला मुख्यालयों में सेना द्वारा प्रशिक्षित श्वान दस्ते सक्रिय हैं। इसके लिए म्0 श्वान खरीदे गए हैं। जनशिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए लोक शिकायत निवारण अधिनियम एक मई से लागू किया जाएगा। वहीं हर तरह के अपराध एवं शिकायतों पर कार्रवाई के लिए डीजीपी के कार्यालय कक्ष में पुलिस कंट्रोल रूम मई तक बन जाएगा। यह दिन रात काम करेगा।

- पुलिस में महिलाओं को अवसर

पुलिस में आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए दारोगा तक के पदों पर महिलाओं को नियुक्ति में फ्भ् फीसद आरक्षण दिया जा रहा है। पिछले वर्ष सिपाही के क्क्ब्म्ब् पदों पर भर्ती की गई है। इसमें महिलाओं की संख्या ब्क्79 है। एसटी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन का गठन किया गया है। लापता बच्चों की बरामदगी के लिए राज्य के ब्0 जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में पुलिस के क्0म्म्9म् पद सृजित हैं। इसे ख्0क्7 तक बढ़ाकर क्ख्ब्क्9फ् करना है।

-एक नजर होने वाली नियुक्तियों पर

पद : संख्या

अवर निरीक्षक : क्क्ब्0

चालक : क्म्0ख्

एसटी महिला सिपाही : म्7भ्

सार्जेट : ख्क्ब्

स्टेनो एएसआई : 87

टाइपिस्ट : 78

-----

एक नजर में पुलिस को लेकर योजना

- पुलिस मैनुअल के सिपाही भर्ती नियमों में होगा बदलाव

- साइबर क्राइम कंट्रोल के लिए सभी जिलों में बनेगा सेल

- छेड़खानी रोकने के लिए जिलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

- अवर निरीक्षक भर्ती के लिए अलग से बनेगा आयोग

-क्7भ्00 नए पद सृजित होंगे

- मई से काम करेगा नया कण्ट्रोल रूम

- ख्ब् घंटा होगी सुनवाई, पुलिस करेगी मदद

- पूरे राज्य में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

- पटना में बनेगा सेंट्रल कंट्रोल रूम

- उग्रवाद प्रभावित जिलों में हेलीकाप्टर से होगी निगरानी