LUCKNOW:

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार और शनिवार को बेड फुल होने के कारण ज्यादातर मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। मरीजों को अंदर तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिले। रात में आने वाले मरीजों को रात 10 बजे के बाद गंभीर मरीजों की भर्ती तक ठप हो गई। तमाम मरीजों को बिना इलाज लौटा दिया गया। ट्रॉमा में 390 बेड है और करीब 95 वेंटिलेटर हैं। लगभग 200 स्ट्रेचर हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे तक ट्रॉमा सेंटर के सभी बेड भर चुके हैं। इसके बाद स्ट्रेचर पर मरीजों की भर्ती शुरू हुई। शाम सात बजे तक लगभग 100 से ज्यादा स्ट्रेचर भर चुके थे। मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक, जनरल सर्जरी सहित दूसरे विभागों में स्ट्रेचर तक रखने की जगह नहीं बची। अधिकारियों ने केजीएमयू के विभिन्न विभागों में ट्रॉमा के मरीजों को शिफ्ट किया गया। नतीजतन रात 10 बजे के बाद मरीजों की भर्ती ठप हो गई। इसके कारण 100 से ज्यादा मरीजों को निराश लौटना पड़ा।