अनुष्का और राणा का रोमांस
फिल्म में लीड एक्ट्रेस देवसेना (अनुष्का शेट्टी) बाहुबली (प्रभास) से रोमांस करती दिखी हैं। जबकि भल्लालदेव (राणा दग्गुबाती) से वह नफरत करती हैं। लेकिन सालों पहले अनुष्का और राणा की साथ में फिल्म आई थी। जिसमें दोनों रोमांस करते दिख रहे हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो साउथ की फिल्म का है और एक गाने में राणा-अनुष्का की जोड़ी रोमांस कर रही है।
30 लाख लोग देख चुके हैं वीडियो
यूट्यूब पेज बीइंग मराठी ने देवसेना और भल्लालदेव का यह वीडियो शेयर किया है, जिसे अबतक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो 2015 में आई फिल्म 'रुद्रमादेवी' का है, जिसके गाने 'अउना नीवेना' में राणा और अनुष्का की क्लोजनेस देखने को मिली थी। फिल्म 'रुद्रमादेवी' में अनुष्का शेट्टी ने लीड किरदार निभाया था। वहीं, राणा इसमें राजकुमार बने थे। इस फिल्म का निर्देशन गुणशेखर ने किया था। जोकि 13वीं सदी में काकतीय वंश की रानी रुद्रमा देवी के जीवन पर आधारित थी। फिलहाल इस वीडियो को बाहुबली 2 के गाने के साथ जोड़कर वायरल किया जा रहा है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk