-आसपास वातावरण में बढ़ेगी नमी, कोहरे का नहीं दिख रहा है असर

PATNA: पटना में मौसम में अगले तीन दिनों में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी सोमवार और मंगलवार को पटना और आसपास हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार से मौसम सामान्य हो जाएगा। हल्की बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री तापमान की कमी दर्ज हो सकती है। नमी भी बढ़ जाएगी वातारण में। जबकि शनिवार की सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। अधिकतम तापमान फ्क्.0 जबकि न्यूनतम तापमान ख्0.ख् डिग्री दर्ज किया गया। शाम में मौसम खुशगवार रहा। वीकेंड का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

चक्रवात का असर

बीते ख्ब् घंटो के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम की ओर चक्रवात का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण उत्तर पूर्वी राज्यों और बिहार, झारखंड में बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के सेटेलाइट से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में दरभंगा और भागलपुर एवं इसके निकटवर्ती इलाकों में अपेक्षाकृत अधिक बारिश की संभावना है.हालांकि यह अस्थायी स्थिति है जो आगामी मंगलवार तक सामान्य हो जाएगा। उधर, दक्षिण भारत में हो रही लगातार बारिश का असर भी पूर्वी तटवर्ती इलाकों पर दिख रहा है।

कोहरे का असर नहीं

आगामी दो दिन पटना के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इसके कारण बीते दो दिनों से कोहरे के चादर में सिमट रही राजधानी को इससे निजात मिलेगी। हालांकि हर साल इस दौरान बिहार के उपरी वायुमंडल में बनने वाला ट्रफ इस बार काफी कमजोर है। मौसम सामान्य होने के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर शुरू हो जाएगा। मौसम ड्राइ हो जाएगा।

अगले एक हफ्ते तक ऐसा रहेगा तापमान

अनुमानित अधिकतम न्यूनतम तापमान

ख्9 अक्टूबर फ्ख्.0 क्9.00

फ्0 अक्टूबर फ्फ्.0 क्9.00

फ्क् अक्टूबर फ्ख्.0 क्9.00

0क् नवंबर फ्ख्.0 क्9.00

0ख् नवंबर फ्क्.00 क्8.00

0फ् नवंबर फ्क् क्8.00