मुंबई में घूम रहे हैं धोनी

कानपुर। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर खाली वक्त अपने घर पर रहते हैं। मगर आईपीएल के चलते धोनी इस समय मुंबई में हैं, धोनी की टीम सीएसके पहला क्वाॅलीफाॅयर जीतकर फाइनल का टिकट कटा चुकी है, अब तो बस इंतजार है दूसरी फाइनलिस्ट टीम का जिसका फैसला शुक्रवार को हैदराबाद और कोलकाता के मैच के बाद हो जाएगा। फाइनल मैच होने में अभी दो दिन बाकी हैं, ऐसे में धोनी अपनी पत्नी संग मुंबई में घूम रहे हैं। हाल ही में कैप्टन कूल को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में स्पाॅट किया गया।

ipl फाइनल से पहले धोनी यहां घूम रहे हैं पत्नी के साथ,सामने आई तस्वीर

रांची में रहने वाले एमएस धोनी अमूमन कि्रकेट से समय मिलते ही पूरा दिन घर पर बिताते हैं। मगर इन दिनों आईपीएल में व्यस्तता के चलते धोनी को मुंबई में रहना पड़ रहा है। हालांकि यहां उनके साथ पत्नी साक्षी भी हैं। गुरुवार रात माही को साक्षी संग एक रेस्टोंरेट से बाहर निकलते देखा गया। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे।

ipl फाइनल से पहले धोनी यहां घूम रहे हैं पत्नी के साथ,सामने आई तस्वीर

धोनी और उनकी पत्नी के अलावा कुछ और शख्स भी साथ नजर आए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही माही अपनी गाड़ी में बैठ गए। सबसे हैरानी की बात यह भी थी कि धोनी-साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा नहीं थी।

ipl फाइनल से पहले धोनी यहां घूम रहे हैं पत्नी के साथ,सामने आई तस्वीर

धोनी के साथ खिलाड़ी केदार जाधव भी गाड़ी में बैठे दिखे। माही जहां आगे वाली सीट में बैठे थे तो वहीं साक्षी और जाधव पीछे वाली सीट में बैठे थे।

ipl फाइनल से पहले धोनी यहां घूम रहे हैं पत्नी के साथ,सामने आई तस्वीर

आपको बता दें कि मौजूदा आईपीएल सीजन माही के लिए काफी खास रहा है। इस सीजन न सिर्फ सीएसके की दो साल बाद वापसी हुई है, बल्कि धोनी के बैट से भी खूब रन निकले हैं।चेन्नई सुपर किंग्स रिकाॅर्ड सातवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है जिसमें दो बार वह चैंपियन बने।

IPL : मैदान पर घुटनों के बल भाग रहे थे धोनी, पीछा कर रही थी जीवा

धोनी के पूरे हुए 6000 टी-20 रन, माही के बाद जिन 3 भारतीयों ने डेब्यू किया वो हैं उनसे ऊपर

Cricket News inextlive from Cricket News Desk