शाहिद की फिल्म 'रंगून'
साल 2017 में रिलीज हुई शहीद कपूर की फिल्म 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म का बजट 80करोड़ रुपये का था, लेकिन यह फिल्म अपनी लागत निकलने में भी नाकामयाब रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म ऑफिस पर तकरीबन 41 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कंगना रानौत और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थे।
शाहिद का 'उड़ता पंजाब'
साल 2016 में रिलीज़ हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' शुरू में काफी दिनों तक विवादों में रही। लेकिन रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो ओवरसीज को मिलाकर इस फिल्म ने करीब 99 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ करीना कपूर खान और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आती हैं।
फिल्म 'शानदार' का कलेक्शन
साल 2015 में रिलीज हुई शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'शानदार' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। यह फिल्म ही अपनी लगत निकालने में असफल रही। बताया जाता है कि 70 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ के कलेक्शन में ही सिमट गई।
फिल्म 'हैदर' का कलेक्शन
साल 2014 में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' बॉक्स ऑफिस तक भारी संख्या में दर्शकों को खीचनें में कामयाब रही। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। महज 24 करोड़ के लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 89 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में शहीद कपूर के साथ तब्बु और श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आये थे।
शाहिद कपूर की फिल्म 'आर...राजकुमार'
साल 2013 में प्रभु देवा के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'आर...राजकुमार' भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ सोनाक्षी सिन्हा थी और दोनों ही इस फिल्म में एक अलग अंदाज में नजर आते हैं। बता दें कि 40 करोड़ के लागत से तैयार हुई इस फिल्म ने ओवरसीज को मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर करीब 78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk