दिलवाले-बाजीराव मस्तानी:
18 दिसंबर 2015 में शाहरुख की फिल्म दिलवाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण व प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बाजीराव मस्तानी से टकरा चुकी है। दिलवाले में काजोल, वरुण धवन, कृति सैनन, विनोद खन्ना जैसे बड़े स्टार्स थे।
जब तक है जान-सन ऑफ सरदार:
13 नवंबर 2012 को शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान भी बॉलीवुड की बड़ी बजट की दूसरी फिल्म से टकरा चुकी हैं। इसी दिन सलमान खान, अजय देवगन और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म सन ऑफ सरदार रिलीज हुई थी।
ओम शांति ओम-सांवरिया:
9 नवंबर 2007 भी काफी खास रहा। इस दिन अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम रिलीज हुई थी। वहीं इसी दिन रनबीर कपूर अभिनीत फिल्म सांवरिया इसी दिन रिलीज हुई थी। इसमें रानी मुखर्जी और सोनम कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया है।
डॉन-जान ए मन:
20 अक्टूबर 2006 को भी शाहरुख एक बड़े स्टार्स से टकरा चुके हैं। जी हां उनकी फिल्म डॉन और सलमान खान की जान-ए-मन भी एक साथ रिलीज हो चुकी है। हालांकि यह फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित 'डॉन' अमिताभ बच्चन वाली डॉन का रीमेक थी।
ऐतराज-वीर जारा:
12 नवंबर 2004 को शाहरुख अभिनेता अक्षय कुमार से टकरा चुके हैं। अक्षय कुमार की ऐतराज और शाहरुख खान की वीर जारा फिल्म भी एक ही साथ रिलीज हो चुकी हैं। अक्षय की यह फिल्म काफी हिट रही।
मिशन कश्मीर-मोहब्बतें:
27 अक्टूर 2000 ऋतिक रोशन की फिल्म मिशन कश्मीर और शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बते रिलीज हुई थी। फिल्म मोहब्बते का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकारों ने काम किया है।
कुछ कुछ होता है-बड़े मियां छोटे मियां:
16 अक्टूबर 1998 में शाहरुख की फिल्म कुछ कुछ होता है भी एक बड़े बजट की फिल्म से टकरा चुकी है। शाहरुख और काजोल अभिनीत फिल्म कुछ कुछ होता है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के साथ रिलीज हुई।
राम जाने-अकेले हम अकेले तुम:
शाहरुख की फिल्म 'राम जाने' 30 नवंबर 1995 को रिलीज हुई थी। इसमें इनके साथ जूही चावला थी। इस फिल्म के साथ ही अभिनेता आमिर खान की फिल्म अकेले हम अकेले तुम भी रिलीज हुई थी।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे-याराना:
1995 में रिलीज हुई शाहरुख काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म सुपरहिट रही। निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ भी शाहरुख की जोड़ी हिट रही। यह फिल्म ऋषी कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म याराना से क्लैश हुई थी।
बाजीगर-बेदर्दी:
1993 में शाहरुख खान अभिनेता अजय देवगन से टकराए थे। इस दौरान उनकी फिल्म बाजीगर और अजय देवगन की फिल्म बेदर्दी एक साथ रिलीज हुइ थी। शाहरुख की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk