- लखनऊ से मुंबई जा रहा था इंडिगो एयरलाइंस का विमान

- पांच घंटे देरी से भरी उड़ान पैसेंजर्स का हंगामा

LUCKNOW :

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह करीब 7:45 बजे लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमाने का एक इंजन उड़ान से पहले ही फेल हो गया। इसका पता तब चल जब प्लेन रनवे से उड़ान भरने के लिए रनवे पर था। विमान में मौजूद यात्रियों को इसकी सूचना भी नहीं दी गई। काफी देर तक उड़ान भरने पर जब यात्रियों ने हंगामा करना शुरू किया तब जाकर यात्रियों को इसकी सूचना मिली। करीब पांच घंटे के लंबे इंतजार के बाद पैसेंजर्स को दूसरे विमान से रवाना किया जा सका।

पायलट को हुआ इंजन खराब होने का अहसास

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 685 ने सुबह 7.45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरता है। शुक्रवार को भी यह विमान 172 यात्रियों को लेकर जैसे ही टैक्सी से रनवे की तरफ बढ़ा, वैसे ही पायलट को विमान के एक इंजन खराबी होने का एहसास हुआ। उसने ब्रेक लगाकर विमान को रनवे पर जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक विमान रनवे पर तो पहुंच गया। गनीमत यह रही कि प्लेन टेकऑफ नहीं किया था।

एटीसी को दी सूचना

पायलट ने विमान के एक इंजन के फेल होने की सूचना फौरन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को दी। इसके बाद तो मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी वहां पहुंचे। विमान को ठीक किए जाने के लिए इंजीनियर एवं अन्य तकनीकी स्टाफ भी वहां पहुंचा लेकिन घंटों मेहनत के बाद भी विमान में आई तकनीकी खराबी को ठीक नहीं किया जा सका।

यात्रियों ने किया हंगामा

इस दौरान विमान में यात्री मौजूद थे जबकि उस एसी बंद हो गया था। देर होने और एसी ना चलने के कारण विमान के यात्री हंगामा करने लगे। ऐसे में उड़ान में देरी होता देख यात्रियों को समझाबुझा कर शांत किया गया। बाद में शारजाह से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे विमान से यात्रियों को मुम्बई के लिए 11.45 बजे रवाना किया जा सका। सुबह खराब हुए विमान की तकनीकी खराबी को शाम तक ठीक किया जा सका। इस विमान ठीक करने के बाद पांच घंटे की देरी से रवाना कराया जा सका।

सुबह विमान में खराबी की सूचना मिली थी। बाद में विमान में आई खराबी को दूर कर मुंबई रवाना कर दिया गया ।

- संजय कुमार नारायण, ओएसडी, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट