भिखारियों की संख्या चार लाख से ज्यादा
भिखारियों की तेजी से बढ़ती संख्या से चिंतित सरकार ने इस काम में लगे लोगों को अब कमाई के दूसरे गुर सिखाने की तैयारी की है। इन सभी को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी की जा रही है, ताकि वह अपना कोई भी छोटा-मोटा रोजगार शुरू करके जीवन का आसानी से निर्वहन कर सके।मौजूदा समय में देश में भिखारियों की संख्या चार लाख से ज्यादा है। इनमें करीब 2.2 लाख पुरुष और 1.9 लाख महिला भिखारी हैं।
रुचि के मुताबिक हुनरमंद बनेंगे भिखारी
यह संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। भिखारियों की बढ़ती संख्या को काबू में करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एक बड़ी पहल की है। इसके लिए स्थानीय निकायों के साथ मिलकर एक योजना बनाने में जुटी है, जिसके तहत भिखारियों को उनकी रुचि के मुताबिक हुनरमंद बनाया जाएगा। इनमें उन्हें साइकिल बनाने से लेकर दर्जी, भेल-पूरी बनाने, फूल-माला बनाने जैसे काम में भी लगाने की तैयारी है।
प्रतिदिन भीख से ज्यादा की होगी कमाई
जमानत पर आए फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह ने करोड़ों का दहेज ठुकरा रचाई शादी, जानें किस लड़की ने लिए फेरे
National News inextlive from India News Desk