वैज्ञानिक करने लगे शोध
खबरों के मुताबिक स्कॉटलैंड के पर्थशायर में फोर्टिंगाल यू नाम का पेड़ करीब 5000 साल पुराना है। लेकिन अंचभे वाली बात यह है कि इतने सालों बाद अब इस पेड़ में परिवर्तन हो रहा है। अभी तक इस पेड़ को मेल पेड़ माना जाता रहा है, जिसमें पॉलेन होती थीं। लेकिन अब इसमें बीज अंकुरित हो रहे हैं। इतना ही नहीं रेड बैरीज भी हो रही हैं, जो आमतौर पर फीमेल पेड़ पर होती हैं। इससे पता चलता है कि पेड़ अपना सेक्स बदल रहा है। यह बदलाव सिर्फ पेड़ के एक छोटे से हिस्से में हो रहा है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो पेड़ के सेक्स चेंज करने का सिलसिला अभी शुरुआती दौर में ही है। फिलहाल वैज्ञानिक इसके शोध में जुट गए हैं।

क्या हो सकती है वजह

यह पेड़ पर्थशायर के एक चर्च में स्िथत है। एडिनबर्ग के रॉयल बॉटनिकल गार्डेन में वनस्पति विशेषज्ञ मैक्स कोलमैन बताते हैं कि यह एक अलग तरह का मामला है। यह परिवर्तन क्यों हो रहा है इसे अभी तक सुलझाया नहीं जा सका है। लेकिन पेड़ में होने वाले ये बदलाव पर्यावरण में बढ़ते दबाव के चलते हो सकता है।

Odd News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk