PATNA: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में भी फ्8 जिलों के म्ख् प्रखंडों में सोमवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान हुआ। सुबह से ही वोट डालने वालों की लंबी कतारें दिखीं। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अशोक चौहान ने बताया कि तीसरे चरण में म्0 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। पहले चरण में म्8 और दूसरे चरण में भ्7 फीसदी वोटिंग हुई थी।

औरंगाबाद, प चंपारण और समस्तीपुर में होगा पुनर्मतदान

आयोग ने औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या म्फ्, म्ब् और म्भ् के बारे में शिकायत मिलने पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय किया है। समस्तीपुर जिले के सिंधिया प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या क्ख्भ्, क्ख्म् और पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड के बूथ संख्या फ्87 पर आयोग पुनर्मतदान कराएगा। औरंगाबाद जिले में गड़बड़ी की शिकायत की पुष्टि होने पर डीएम के आदेश पर स्टैटिक ड्यूटी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सहित क्म् मतदान कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

झड़प में जमकर फायरिंग

उधर, पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार गया जिले नीमचक बथानी में दो समुदाय के मुखिया प्रत्याशी के बीच मारपीट और गोलीबारी में रंजीत यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सीतामढ़ी जिले रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झड़प हुई है। सारण जिले के माधोपुर पंचायत दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई जख्मी हैं।

लालू के गांव में झड़प

गोपालगंज जिला अंतर्गत लालू प्रसाद के गांव फुलवरिया पाण्डेय टोला स्थित बूथ संख्या म्8 व म्8 पर दो पक्षों के लोगों में झड़प हो गई। जिससे मतदान आधा घंटे तक बाधित रहा। सिवान में मतपेटी बदलते दो पीठासीन अधिकारियों गिरफ्तार किया गया है। फ्8 शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। पटना के पालीगंज के मंगलबिगहा में दहशत फैलाने को फाय¨रग की गई। नवादा जिला अंतर्गत रोह और कौआकोल में बूथ लुटेरों को भगाने के लिए पुलिस को हवाई फाय¨रग करनी पड़ी। सारण जिला अंतर्गत संवरी जलालपुर बूथ संख्या क्भ्ब् पर उपद्रवियों ने हंगामा किया। अरवल जिला अंतर्गत करपी प्रखंड के केयाल पंचायत में मतदान केन्द्र संख्या ख्ख्0 पर ग्रामीणों ने सख्ती बरतने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। कुसरे के मतदान केंद्र संख्या क्भ्क् पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों की बीच भिड़ंत हो गई। ख्0 लोगों के घायल होने की सूचना है। हुलासगंज प्रखंड में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।