-पूजा कर जब घर लौटे तो लुट चुका था मकान

PATNA: छठ के दौरान शहर के कई लोग अपने गांव या फिर आउट ऑफ टाउन थे। इस मौके का फायदा उठाकर चोरों ने कई लोगों के घर पर धावा बोला और लाखों का सामान पार कर दिया। छठ पूजा के बाद लोग जब वापस अपने घर पहुंचे तब उन्हें पता चला कि उनके घर में चोरी हुई है और लाखों की चपत लग चुकी है। यहां तक कि चोरों ने जज के घर तक को नहीं छोड़ा। इसके अलावा शहर के पाटलिपुत्रा थाना और कंकड़बाग थाना में चोरी के मामले सामने आए।

व्यापारी के घर से क्ख् लाख रुपए पार

छठ के समय छुट्टी पर गए बिजनेस मैन अरुण सिंह के घर से लाखों की चोरी हो गई। मामला पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के केसरी नगर का है। जानकारी के मुताबिक अरुण छठ में अपने घर गए थे। उनका घर सीतामढ़ी जिला के नरफोरा गांव में है। शुक्रवार सुबह को पड़ोसी सुनील कुमार ने फोन पर घर के मेन गेट की टूटने की सूचना दी। इसके बाद अरुण पटना पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। अरुण के मुताबिक घर के सभी लॉक और आलमारी के लॉक भी टूटे हुए है। छानबीन करने पर क्ख् लाख रुपए के कीमती सामान के साथ ख्0 हजार की नकद की चोरी होने की बात सामने आई।

पुलिस का व्यापारी पर संदेह

सूत्रों की मुताबिक पुलिस बिजनेसमैन के दावे को सही नहीं मान रही है। पुलिस का मानना है कि घर की स्थिति को देखते हुए नहीं लगता कि घर में इतनी बड़ी रकम का सामान रहा होगा।

वापस लौटे तो टूटा मिला ताला

अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलनी में घर में लगा ताला देखकर चोरों ने अपना हाथ साफ किया। जानकारी के मुताबिक राजकुमार दुबे छठ की छुट्टी में अपने घर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोर घर का तोला तोड़ कर सारा सामान ले उड़े। राजकुमार ने बताया कि शनिवार को घर से लौटने के बाद घर का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर घुसने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। छानबीन करने पर पता चला कि घर का सारा कीमती सामान गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अगमकुंआ थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन किराएदारों के रूम से चोरी

छठ के दौरान चोरों ने जज के घर को भी नहीं बख्शा। मामला एयरपोर्ट थाना एरिया का है। जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के ऑफिस के पास एक जज के घर के तीन अलग-अलग रूम के गेट का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति को चोरों ने पार कर दिया है। बताया जा रहा है कि मकान बांका जिले के सिविल कोर्ट में पदस्थ एक जज का है। घर के ग्राउंड फ्लोर को छोड़कर बाकी के तीन फ्लोर पर बने रूम किराए पर दिए गए है। छठ पूजा की छुटी में सभी किराएदार घर गए हुए थे। शनिवार की सुबह एक किराएदार चंद्रशेखर प्रसाद जो कि बीएमपी में सिपाही पद पर कार्ययत है उसका छोटा बेटा रूम पर आया। इस दौरान रूम का गेट खुला देख उसने घर वाले और पुलिस वालों को इसकी जानकारी दी। जांच करने पर पता चला कि घर के सभी कीमती सामान गायब है और अन्य सामान बिखरे पड़े हैं। सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल करने पर पता चला कि ऊपर के दो कमरों का भी ताला तोड़ा गया है। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि इन कमरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी सूचना किराएदार को दे दी गई है। सभी के आने के बाद मामले की छानबीन की जाएगी।

चोरों ने सवा लाख रुपए का सामान उड़ाया

छठ में कई बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी में अनिल कुमार के घर का ताला तोड़ कर ख् लाख की ज्वेलरी और ख्भ् हजार रुपए कैश की चोरी हुई है। जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार छठ के दौरान दिल्ली गए थे। वहां से शुक्रवार को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन गए।

जांच में जुटी पुलिस

इधर शुक्रवार के दिन पड़ोसी ने फोन कर मेन गेट का ताला टूटे होने की सूचना दी। जब वह शनिवार को पटना लौटे तो घर के अंदर की स्थिति देखकर दंग रह गए। सभी गेट और आलमीरा का ताला टूटा मिला। अनिल कुमार के एक किराएदार के घर का भी ताला टूटा हुआ था। अनिल ने बताया कि किराएदार अरुण कुमार समस्तीपुर का रहने वाला है। हर साल

दिवाली में घर जाता है और छठ के बाद ही लौटता है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। पुलिस अफसरों ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। किराएदार अरुण के लौटने के बाद उनके घर की छानबीन भी की जाएगी।

चोरी की जो घटना हुई है संबंधित थाने में उसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

-मनु महराज, एसएसपी, पटना