- दूसरे दिन भी हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना

आसमान से राहत की बूंदें गुरुवार को भी बरसीं। हालांकि सूरज की तल्खी ने भी लोगों को परेशान किया। पर थोड़ी ही देर में बादलों ने सूरज को अपने घेरे में ले लिया। दिन भर बादल मौसम बनाते रहे पर शाम को उन्होंने बूंदें गिरायी। बारिश होने से मौसम एकदम से सुहाना हो गया। लोग मौसम के इस मिजाज का मजा लेने के लिए निकल पड़े। गंगा के घाटों से लेकर पार्को तक में खासी चहल पहल रही। इधर मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दजर्1 किया।

छाये हैं मानसूनी बादल

मौसम विज्ञानियों ने बनारस पर मानूसन के बादलों का सक्रिय होने की बात कही है। हालांकि उसमें अभी उतनी तेजी नहीं दिखायी दे रही है। मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पाण्डेय बताते हैं कि मानसूनी बादल बिहार से होते हुए पूर्वाचल में दस्तक दे चुके हैं। जल्दी ही पूरे बनारस में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जायेगा। उसके बाद अच्छी बारिश होगी।