बेटियों को अनावश्यक छूट न मिले, लेकिन बेटों को संस्कार जरूर सिखाएं

-कथा सुनने पहुंचे यूपी विधि मंत्री ब्रजेश पाठक बोले इस तरह के आयोजन होने चाहिए

BAREILLY :

आज नारी सुरक्षा सबसे अहम चिंता का विषय है। नारी जन्म से पहले सुरक्षित नहीं (कन्या भ्रूण हत्या) और जन्म के बाद भी हर तरफ असुरक्षित है। यह बात कथा व्यास जया किशोरी जी ने त्रिवटीनाथ मंदिर में चल रही कथा के दौरान कही। छठवें दिन कथा में यजमान रहे रोशन अग्रवाल, मोहन चौधरी, राम सेवक भारद्वाज व अभिषेक अग्रवाल ने व्यास पीठ की आरती की। इसके बाद कथा की शुरूआत हुई।

कथा के दौरान कई प्रसंगाें का मंचन

श्री राधा रानी सत्संग समिति व यूपी उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से चल रही भागवत कथा में कथा व्यास जया किशोरी जी ने कृष्ण जन्म के बाद की लीला और कामदेव आदि की कथा सुनाई। कथा में जया किशोरी ने कहा कि बेटियों को अनावश्यक छूट न मिले लेकिन बेटों को भी इतना अवश्य संस्कारित करें कि वह दूसरी बेटियों से मर्यादित व्यवहार करें। इस दौरान रास लीला में कामदेव प्रसंग, रुकमणी विवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। सुंदर और आकर्षक मंचन दर्शकों के मन को छू गया। कथा सुनने के लिए पहुंचे विधि मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शहर में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कथा व्यास जया किशोरी जी को ईश्वर द्वारा भेजा गया बाल अवतार बताया।

ये भी रहे मौजूद

समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, संयोजक प्रवीन गोयल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह, मेयर डॉ। उमेश गौतम, विधायक बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ। श्याम बिहारी लाल, विधायक केसर सिंह, विधायक डीसी वर्मा, आदित्य शर्मा, मुनिराज, मुकेश सिंह, सन्नी, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला, एसडीएम मीरगंज रोहिताश और राजेश जसोरिया आदि मौजूद रहे।