- शुभ मुहूर्त में पारंपरिक तरीके से मनाया भाई दूज

- बहनों ने भाइयों को दिया आशीर्वचन, भाइयों ने लिया रक्षा संकल्प

BAREILLY:

भाई दूज के अवसर पर सैटरडे को पारंपरिक तर्ज पर भाई-बहन ने एक दूसरे के प्रति अटूट बंधन और स्नेह को जाहिर किया। बहनों ने भाईयों को दीर्घायु और सदा खुश रहने का आशीर्वचन दिया। वहीं, भाईयों ने भी अपनी प्यारी बहनों को गिफ्ट प्रजेंट कर उनकी हर स्थिति में साथ देने का प्रण लिया। भाई बहनों का यूं ही प्यार बना रहे इसके लिए मंदिर जाकर भाई-बहनों ने मत्था टेका।

पारंपरिक तरीके से मनाया

शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने-अपने भाईयों को आसन पर बैठाया। इसके पहले पूजा की थाली में अच्छे तरीके से मिठाई, गिफ्ट, पकवान, रक्षा, रोली, खिलौने, फूलों से सजा रखा था। सबसे पहले बहनों ने अपने प्यारे भाइया को टीका लगाया। फिर आरती उतार कर उनकी खुशहाली और लंबी उम्र की भगवान से कामना की। भाइयों ने भी अपने बहनों को उनके पसंदीदा गिफ्ट प्रजेंट किए। किसी ने बहनों को उनका फेवरेट चॉकलेट तो किसी ने ड्रेसेज दिए। बहन की पसंद का ख्याल रखते हुए भाइयों ने अपनी बहनों को शॉपिंग भी करायी।

मनपसंद बने पकवान

भाई दूज पर अपने भाईयों को उनकी पसंद के पकवान की तैयारी बहनों ने अर्ली मार्निग से ही शुरु कर दी थी। खीर, सेवईयां, पूरी, कचौड़ी, पसंदीदा मिठाइयां खुद ही तैयार कर रखा था। जो भाई घर से दूर रहे उनकों बहनों ने पूरे विधि-विधान के साथ फोटो पर तिलक लगाकर फोन से बात की। भाई दूज के मौके पर सिटी के प्रमुख मंदिरों हनुमान मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर सहित आदि मंदिरों में जाकर ईश्वर के आशीर्वाद प्राप्त किए।