-गोरखपुराइट्स ने धूमधाम से सलिब्रेट किया भाई दूज

- बहन ने गोवर्धन की पूजा के बाद भाई को लगाया तिलक

- बहनों ने विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर भाई को किया खुश

GORAKHPUR: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज गोरखपुराइट्स ने बड़े ही उत्साह से मनाया। एक तरफ जहां सुबह से ही बहनों ने भाई के लिए उपवास रखा, वहीं भाई भी बहन को इस मौके पर गिफ्ट्स देने से नहीं चूके।

भाई के लंबी आयु की कामना

वर्षो से भाई यमराज और बहन यमुना के बीच के अटूट प्रेम को निभाने की परंपरा चलती चली आ रही है। इसी परंपरा को निभाते हुए सैटर्डे को कार्तिक शुक्ल पक्ष में बहनों ने गोवर्धन की पूजा के बाद भगवान विष्णु की पूजा की। इस मौके पर घर के आंगन या फिर बाहर गोबर से गोवर्धन पर्वत की रचना बनाई गई। इसमें गाय, बछड़े, गोप, गोपियां, ग्वाले आदि के प्रतीक बनाकर इसकी पूजा की गई। रेलवे स्टेडियम कॉलोनी की रहने वाली राजन्या फ‌र्स्ट टाइम गोवर्धन पूजा की। उसके बाद भाई राजवीर को टीका लगाकर उसके लंबी आयु की कामना की। वहीं धर्मशाला की रहने वाली प्रियंका बताती हैं कि उनकी शादी हो गई है, लेकिन वह गोवर्धन पूजा करने के बाद भाई के लिए अच्छे से अच्छा पकवान जरूर बनाती हैं। वह इस परंपरा को पिछले क्म् साल से निभा रही हैं। अगर भाई दूर रहता है तो भी इस दिन वह जरूर आता है। वहीं भाई शुभम ने उन्हें ढेर सारे गिफ्ट्स दिए।

तभी से की जा रही है गोवर्धन की पूजा

पंडित शरद चंद्र मिश्र बताते हैं कि गोवर्धन की पूजा अर्चना द्वापर युग के अंत में ब्रज क्षेत्र में कार्तिक शुक्ल में मनाई जाती है। जब श्री कृष्ण का अवतार हुआ तब गोवर्धन पर्वत और गायों की महत्ता दिलाने के लिए इंद्र की पूजा के स्थान पर इनकी पूजा करने का महत्व दिया। पूजा के समय स्वयं भगवान ने विशाल रूप धारण कर अपने को गोवर्धन घोषित किया और उन्होंने गोवर्धन पर्वत से अपनी अभिन्नता प्रकट की। देवता इनके कृत्य से बड़े प्रसन्न हुए और उन्होंने फूलों की वर्षा की। भगवान ने गोवर्धन के रूप में ब्रजवासियों को छप्पन पकवानों का भोग ग्रहण कराया। तभी से इस दिन घरों में बहन अपने भाई के लिए पकवान बनाती है।

रोडवेज ने लगाई थी अतिरिक्त बसें

हर बार की तरह इस बार भी भाई-दूज के अवसर पर रोडवेज ने पडरौना, देवरिया, महराजगंज, फरेंदा, बड़हलगंज और बस्ती मार्ग पर क्म् से ज्यादा अतिरिक्त बसें चलाई। वहीं अतिरिक्त बसों के चलने के बाद भी बस स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़ दिखाई दी।