- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदानी 5ागों पर दि2ायी देने लगा असर

- मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक दो दिनों में पड़ेगी अच्छी 2ासी ठंड

VARANASI

शहर के मौसमी मिजाज को सन सन कर बह रही हवाएं बदलने लगी हैं। इन्हीं ठंडी हवाओं का असर है कि शुक्रवार को लोगों ने अपेक्षाकृत अधिक ठंड का एहसास किया। सुबह तो सूरज देवता आसमान पर चमक रहे थे लेकिन शाम को उनके अस्त होते ही हवाओं में ठंडक की तासीर दिखने लगी। हालत यह हुई कि रात होते-होते पूरा शहर अच्छी ठंड से दो चार हुआ।

पूर्वाचल तक पहुंचा कोल्ड फ्रंट

अचानक बदले मौसम ने हर किसी को परेशान किया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अचानक बढ़ी ठंड पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर है। हिमाचल से लेकर कश्मीर तक में खासी बर्फबारी हो रही है। जिसका सीधा असर मैदानी भागों पर दिखायी दे रहा है। कोल्ड फ्रंट पूर्वाचल तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय ने बताया कि आने वाले दिनों में यह ठंडक अभी और बढ़ेगी। हालांकि मौसम विभाग ने तापमान में अधिक गिरावट नहीं दर्ज की है। मौसम विभाग ने 24 घंटे का मैक्सिमम टेंप्रेचर 27.6 डिग्री सेल्सियस व मिनिमम टेंप्रेचर 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।