-राज्यसभा सांसद डॉ। विनय सहस्रबुद्धे ने बीएचयू में गिनायी सरकार की उपलब्धियां

<-राज्यसभा सांसद डॉ। विनय सहस्रबुद्धे ने बीएचयू में गिनायी सरकार की उपलब्धियां

VARANASI@inext.cvo.in

VARANASI

VARANASI@inext.cvo.in

VARANASI

आज की युवा पीढ़ी सरकारों के काम काम का हिसाब मांग रही है। जबकि पहले ऐसा नहीं था। यह बातें राज्यसभा सांसद एवं आइसीसीआर के अध्यक्ष डॉ। विनय सहस्रबुद्धे ने बीएचयू में कही। वह सोशल साइंस फैकल्टी, बीएचयू व उन्नयन फाउंडेशन इंडिया की ओर से संबोधि सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। भारत सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने से पूर्व अपनी पुस्तक 'द इनोवेशन रिपब्लिक' के बारे में भी जानकारी दी। इसमें मोदी सरकार की क्7 महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की। बताया कि मोदी सरकार जनता को विश्वास में लेकर उनके सहयोग से राष्ट्र की प्रगति और विकास की तीव्र प्रक्रिया चला रही है। एक नवप्रवर्तन गणतंत्र की शुरूआत हुई है। बताया कि युवा पीढ़ी को भ्, ब्, फ्, ख् व क् चाहिए। बताया कि इसका मतलब पांच डिजिट की सेलरी, चार चक्का वाहन, फ् बीएचके मकान, दो बच्चे व एक बीवी है। साथ ही उन्होंने जीईएम पोर्टल के बारे में बताया। कहा कि वर्तमान सरकार में सबकुछ पारदर्शी हो गया है, जिसमें भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रह गई है। इससे पहले मुख्य अतिथि का परिचय प्राप्त कराते विभागाध्यक्ष प्रो। अरविंद कुमार जोशी ने बताया कि डॉ। सहस्रबुद्धे के पास संसद में क्00 फीसद उपस्थित का रिकॉर्ड भी है। कार्यक्रम की अध्यक्ष महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय ¨हदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलाधिपति प्रो। केडी त्रिपाठी ने की। स्वागत संकाय प्रमुख प्रो। आरपी पाठक, विषय की प्रस्तावना अभिशील जायसवाल ने प्रस्तुत की।