- करवा चौथ व्रत आज, पूरे दिन महिलाएं करती रहीं तैयारी

- ब्यूटी पार्लर्स में लगी रही भीड़, मेहंदी लगवाने के लिए लगी रही होड़

VARANASI

अखंड सौभाग्य की कामना में महिलाएं शनिवार को करवा चौथ का कठिन व्रत रखेंगी। दिन भर व्रत रखने के बाद महिलाएं शाम को चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करेंगी। करवा चौथ व्रत में महिलाएं सोलहों श्रृंगार से युक्त होकर पूजन-अर्चन करती हैं। इससे पहले शुक्रवार को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत की तैयारी की। मार्केट खरीदारों से गुलजार रहा। श्रृंगार व मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। शहर के ब्यूटी पार्लर भी महिलाओं से भरे रहे।

बॉक्स

त्योहारों के रंग करवा चाैथ के संग

क ाशी प्रबुद्ध महिला मंच की ओर से शुक्रवार को लंका स्थित बैंक्वेट में 'त्योहारों के रंग करवा चौथ के संग' कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी महिलाओं को करवाचौथ की शुभकामना दी और आने वाले त्योहार दीपावली में सभी से मिट्टी के दिये जलाने की अपील की। संचालन रजनी टंडन ने किया। धन्यवाद अंशिका ने तथा संयोजन रेनू कैला का रहा। शोभा कपूर, डॉ अंशुल जायसवाल, डॉ रुपाली, डॉ अदिति, संगीता छवि, प्रिया अग्रवाल सोनी वाणी, अमृता, रेनू, रीता भट्ट व रीता अग्रवाल ने डांडिया प्रस्तुत किया। सुंदर रंगोली भी सजायी गयी।

बॉक्स

चेतगंज की नक्कटैया आज

शहर के लक्खा मेले में शुमार चेतगंज की नक्कटैया का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को पूरे दिन चेतगंज से लगायत पिशाचमोचन, लहुराबीर आदि इलाकों में सजावट आदि का कार्य होता रहा। मेले में ठेला लगाने वालों ने पहले से ही अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। पूरा इलाका रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेगा। मेले का मुख्य आकर्षण लाग व विमान होते हैं। आस पास के जिलों से लाग व विमान वाले आते हैं।