- मौनी बाबा के भरत मिलाप में भाइयों के अनुपम मिलाप देखने को जुटी भीड़

-नाटी इमली के मैदान में भगवान राम ने भाइयों संग दूसरे दिन भी दिया दर्शन

VARANASI एक बार फिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अपने भाइयों के साथ भक्तों को दर्शन देकर उन्हें निहाल कर दिया। अवसर था शनिवार को नाटी इमली के प्रसिद्ध मौनी बाबा के भरत मिलाप का। लगातार दूसरे दिन भगवान को अपने बीच पाकर भक्तों का रोम रोम पुलकित हो उठा। चारों भाइयों के अलौकिक रूप के एक झलक पाने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाटी इमली पहुंचे थे। श्रद्धा और आस्था का निर्वाह करते हुए भरत मिलाप की परंपरा निभायी गयी।

सजल हुए नयन

राम लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न के अनुपम मिलन के दृश्य ने भावुकता का माहौल पैदा किया और हर आंख नम हो गयी। ठीक शाम ब्.ब्0 बजे निर्धारित समय पर अपने भाई भरत और शत्रुघ्न से मिलने के लिए अधीर हो रहे भगवान राम दौड़े। उधर भरत पहले से ही उनके इंतजार में पलक पावड़े बिछाये हुए थे। राम ने भरत को तो लक्ष्मण ने शत्रुघ्न को सीने से लगाया और हर हर महादेव के उद्घोष से धरती और आकाश गुंजायमान हो उठा। यादव बंधुओं ने भगवान के पुष्पक विमान को उठा कर परंपरा निभायी।

मेले का लिया आनंद

अधिकतर लोग जो पहले दिन भगवान के दर्शन से वंचित हो जाते हैं वह दूसरे दिन मौनी बाबा के भरत मिलाप में भगवान राम का दर्शन कर धन्य होते हैं। इस दिन भी बड़ी संख्या में भक्तों का जुटान होता है। पूरे नाटी इमली इलाके में मेले का दृश्य रहता है।