जाने-माने गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका का शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया.  हजारिका की दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था. उनकी उम्र 86 वर्ष की थी.

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के मुख्य प्रवक्ता जयंत साहा ने बताया उनके दोनों किडनियों ने काम करना बंद करदिया था जिसकी वजह से भुपेन का निधन हो गया.

उनका निधन शाम लगभग साढ़े चार बजे हुआ.  हजारिका का इस अस्पताल में 29 जून से इलाज चल रहा था.  लंबे समय से उनकी साथी और फिल्मकार कल्पना लाजमी निधन के समय उनके साथ थीं.

हजारिका को 1996 में दादा साहब फालके अवार्ड भी मिल चुका है.

फिल्में जो उनके गीतो की वजह से यादगार हो गईं:

1993     Rudaali                

1993     Pratimurti                    

1997     Do Rahain                    

1997     Darmiyaan: In Between                

1998     Saaz                        

2000     Gaja Gamini                

2001     Daman: A Victim of Marital Violence             

2003     Kyon?                    

2006     Chingaari

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk