ऐसे में नरेंद्र मोदी कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा आज नहीं होने के आसार हैं। खबर है कि नरेंद्र मोदी दो सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इनमें एक सीट गुजरात से और दूसरी उत्तर प्रदेश की वाराणसी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो मोदी खुद गुजरात और यूपी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। ऐसे हालात में वाराणसी के मौजूदा सांसद मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से पार्टी का टिकट दिया जा सकता है।

वहीं पटना साहिब सीट से पार्टी शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद के नाम पर विचार कर रही है। इसके अलावा पंजाब की अमृतसर सीट से नवजोत सिंह सिद्धू या अरुण जेटली को मैदान में उतारा जा सकता है।

और पढें... मेरे सिर पर कोई बंदूक रखे हो तभी मोदी को चुनुंगा पीएम: केजरीवाल

पिछले कई दिनों से भाजपा नेतृत्व प्रत्याशियों की खोज में कसरत कर रहा है। दावेदार तो कई हैं लेकिन कोई ऐसा नाम अभी तक सामने नहीं आया है जिस पर सर्वसम्मति बन जाए। पार्टी पहले विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने या नहीं उतारने के मुद्दे पर सहमति बनाने में लगी रही। इसे लेकर प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व में सहमति नहीं बन पा रही थी। माना जा रहा है कि आखिर में कुछ विधायकों के नाम पर विचार किया जा रहा है।

इसके बाद जातीय व क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों की खोज शुरू हुई। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। यदि सभी सीटों पर प्रत्याशियों की खोज पूरी नहीं हुई तो कुछ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा एक-दो दिन बाद भी की जा सकती है।

और पढें... मोदी एक ऐतिहासिक नेता होंगेः विश्वास

योग्य प्रत्याशियों की खोज के लिए दिल्ली के चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी ने मंगलवार शाम के बाद बुधवार को भी दिल्ली के विधायकों, विधानसभा चुनाव में पराजित रहे प्रत्याशियों, जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, निगमों के महापौर व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हालांकि, प्रदेश चुनाव समिति की ओर से संभावित प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जा चुकी है लेकिन अभी भी इसमें संशोधन किया जा रहा है। जिसके लिए भाजपा नेता व संघ के पदाधिकारी कई बैठकें कर रहे हैं।

इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन बुधवार को झंडेवालान स्थित आरएसएस कार्यालय गए और संघ पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी वैश्य, पंजाबी, जाट, गुर्जर और पूर्वाचल समुदाय से एक प्रत्याशी के साथ, एक महिला को भी चुनाव मैदान में उतारने के फार्मूले पर काम कर रही है। जबकि एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

पार्टी राजधानी की विभिन्न सीटों के लिए किरण बेदी, नवजोत सिंह सिद्धू, नलिन कोहली जैसे कई अन्य बड़े नामों पर भी विचार किया जा रहा है। इसी तरह रामबीर सिंह बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, मांगे राम गर्ग, नंद किशोर गर्ग, पूनम आजाद, योगेंद्र चंदोलिया सहित कुछ अन्य स्थानीय नेता भी पार्टी टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Powered by: Dainik Jagran

National News inextlive from India News Desk