- 50 सीटों पर 808 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में हो चुका है बंद

- वोटर्स की स्वागत के लिए कई बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया था

- पहली बार मतदान करने आए नए मतदाताओं का प्रसारण सीधे एलइडी टीवी पर कराया गया

PATNA : थर्ड फेज का चुनाव आज स्टार्ट हो गया है। म् जिलों की भ्0 सीटों पर 808 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला क्,ब्भ्,क्8,70भ् वोटर करेंगे। प्रशासन ने लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव की तरह से मानने की तैयारी कर रखी थी। कई बूथों का माहौल खुशनुमा बनाया गया था। वोटर्स की स्वागत के लिए बूथ को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कई जगह बूथ के गेट से लेकर ईवीएम तक रेड कारपेट बिछाया गया था। सड़कें खाली दिखीं, पर सुनसान नहीं। सुबह म्.फ्0 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। सात बजते-बजते बूथों पर लंबी कतारें लग गयीं। वृद्ध भी वोट देने में आगे रहे वहीं युवा वोटरों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

मॉडल बूथ पर नए वोटर हुए सम्मानित

नगर निगम परिसर में मतदान को ले बनाए गए बूथ संख्या ख्00ख् माडल बूथ पर पहली बार मतदान करने आए नए मतदाताओं का प्रसारण सीधे एलइडी टीवी पर कराया गया। वहीं उन युवा वोटरों को पहली बार मतदान करने पर नगर आयुक्त कौशल कुमार, नगर प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, कार्यालय सहायक अमरेश राज उर्फ छोटू तथा स्वास्थ्य निरीक्षक परामानंद प्रसाद ने फूल का माला पहनाकर सम्मानित किया।

क्क्9 वर्ष की वृद्ध महिला के जज्वे को सलाम

मतदान के प्रति बृद्ध मतदाताओं की जज्वा को इस बार सभी सलाम कर रहे हैं। इस बार विधान सभा चुनाव में युवा के साथ बृद्ध मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नालंदा विधान सभा क्षेत्र के गनपुरा गांव निवासी क्क्9 वर्षीय बृद्ध महिला रामेश्वरी देवी अपने गांव के युवाओं से गुहार लगाकर मतदान करने उनके गोद में बूथ संख्या क्ब् पर पहुंची। उसके गुहार को सुनकर गांव के युवा ससम्मान उसे गोद में लेकर बूथ पर गए। जहां तैनात मतदान कर्मियों ने उनके उम्र को देखते हुए तत्काल इवीएम पर वोट पोल करा दिए और उन्हें प्रणाम कर बिदा किए। इसी प्रकार अन्य विधान सभा क्ष्रेत्र बृद्ध कई मतदाताओं ने भी अपने परिजनों के साथ बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सीधे योगदान किए। जिसे देखकर मतदान नहीं करने के मन बनाए मतदाता भी अपने को रोक नहीं सके। इस संबंध में कई मतदाताओं ने बताया कि बृद्ध मतदाताओं का मतदान के प्रति लगाव को देखकर हमें भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

नगर निगम में वो¨टग का लाइव प्रसारण

नगर निगम में वो¨टग का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। यहां युवा वोटर के लिए अलग से काउंटर बनाया गया था। युवा वोटरों में वोट डालने को लेकर काफी उमंग दिखा। रानी परवीन, सनी कुमार निराला, अंजली कुमारी आदि ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर निगम में वोटरों की संख्या काफी कम दिखी। लोगों की सहूलियत के लिए यहां पांच बूथ बनाए गये थे, जिसमें दो चलंत मतदान केन्द्र भी शामिल थे। डीएम डॉ। त्यागराजन खुद यहां मोनेट¨रग कर रहे थे। डीएम नगर निगम में मतदान कर्मियों को जरूरी सलाह देकर आगे के बूथ के लिए रवाना हो गये। 90 साल के वयोवृद्ध रामजी प्रसाद नगर निगम में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे लाठी के सहारे खुदकर चलकर आये थे।