-बिहार के विकास बिना देश का विकास अधूरा : मनोज तिवारी

PATNA : सूबे में इस वक्त परिवर्तन की लहर चल रही है। यहां की जनता महागठबंधन की शासन व्यवस्था से ऊब चुकी है। अब एनडीए को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। यह बात केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सोमवार को मशरक प्रखंड के गोढ़ना स्टेडियम में बनियापुर के भाजपा प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह एवं पानापुर प्रखंड के कोंध भगवानपुर हाई स्कूल के मैदान में तरैया के भाजपा प्रत्याशी जनक सिंह की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सभा में उमड़ी भीड़ बता रही है कि यहां कमल खिल गया है। एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। लोगों ने लालू-नीतीश को दरकिनार कर दिया है। सिने अभिनेता व बीजेपी एमपी मनोज तिवारी ने जनता से बीजेपी कैंडिडेट तारकेश्वर सिंह व जनक सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा कि इनकी जीत से पीएम नरेन्द्र मोदी के सपने साकार होंगे।

तैयार है विकास के लिए विजन

बिहार के विकास के लिए जो विजन तैयार है उसे और मजबूती मिलेगी। लालू और नीतीश ने अब तक बिहार को लूटने के सिवा कोई काम नहीं किया है। बिहार के विकास के बिना देश का विकास अधूरा है। यह बात स्वयं पीएम नरेन्द्र मोदी लालकिला से कह चुके हैं। अजय यादव, शौकत अली अंसारी, हम के अजीत सिंह, भाजपा के हरेन्द्र यादव, विरबल प्रसाद, प्रमोद सिंह, ललन मांझी आदि मौजूद थे। पानापुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिंह, तरैया के प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह, शशिभूषण सिंह, निलम सहनी, शंभू सिंह, मंटू सिंह, सुरेन्द्र पंडित व रामाज्ञा सिंह आदि मौजूद थे।