- कहा, लालू प्रसाद व नीतीश कुमार तो उस समय केन्द्र में थे ही नहीं

- बिहार में इस बार विकास बनाम भ्रष्टाचार की लड़ाई

PATNA : बिहार में सबसे बड़ी लड़ाई विकास बनाम भ्रष्टाचार की है। एक तरफ एनडीए गठबंधन पीएम नरेंद्र मोदी के विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला महागठबंधन है। लोजपा सुप्रीमों रामविलास पासवान ने कहा कि जिस समय देश में विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार थी, तब मंडल कमीशन की रिपोर्ट हमने लागू करवाई थी। लालू-नीतीश तो उस समय थे ही नहीं। पातेपुर हाईस्कूल मैदान में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उक्त बातें कही। कहा कि बिहार में क्भ् वर्ष तक लालू-राबड़ी की सरकार काबिज रही तथा पिछले क्0 वर्ष से नीतीश कुमार की सरकार है। लालू-राबड़ी के शासन में अपराधी बेलगाम थे। अपहरण उद्योग खुल गया था। भ्रष्टाचार चरम पर था। वहीं जंगल राज की बात करने वाले उसी जंगल राज के साथ हाथ मिलाकर क्या करना चाहते हैं? बिहार में विकास के नाम पर नए उद्योग-धंधे खुलने चाहिए।

गांव-गांव में खुलीं शराब की दुकानें

नए स्कूल या नए मेडिकल कॉलेज खुलते। लेकिन उनकी जगह सीएम नीतीश कुमार ने गांव-गांव में शराब की दुकानें खुलवा दी। जिससे प्रदेश के युवा लगातार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की ओर ले जाना है, तो बिहार में एनडीए की सरकार बनाएं। एनडीए की हवा पूरे बिहार में है। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष जय नारायण पासवान ने अध्यक्षता की एवं रालोसपा अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने संचालन किया। बीजेपी नेता मनीष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अजब लाल साह, विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा, सन आफ मल्लाह मुकेश सहनी आदि ने संबोधित किया। एमपी नित्यानंद राय ने चुनावी कार्यालय का इनॉगरेशन किया।