PATNA : भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य मो। सलीम ने कहा कि भाजपा और आरएसएस राजनैतिक आतंकवादी संगठन है। आज पूरे देश में अलप्संख्यकों और दलित समुदाय डर के साये में डर रही है। उन्होंने कहा कि देश दादरी और फरीदाबाद की घटना से पूरी तरह स्तब्ध है। सलीम ने कहा कि भाजपा से लालू नीतीश कैसे लड़ सकते है। जदयू ने ही भाजपा को बिहार में मजबूत की है। फारबिसगंज की घटना को कोई कैसे भूल सकता है ये घटना तब हुई जब भाजपा जदयू के साथ सरकार में थी। उन्होंने कहा कि फारविसगंज गोलीकांड नीतीश सरकार के गाल पर करारा तमाचा थी।

भागलपुर दंगे के सवाल आज भी खड़े हैं। सलीम ने कहा कि भागलपुर दंगे के सवाल आज भी ज्यों के त्यों खड़े हैं। भागलपुर दंगा आयोग की रिपोर्ट को नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंतिम संत्र के अंतिम दिन सदन में पेश करवाया। यही कारण है कोई सार्थक बहस नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि असली धर्मनिरपेक्षता की बात अगर कोई करता है तो वो वमपंथ ही है। उन्होंने माले प्रत्याशियों को जिताने की भी अपील की।