शरद ने कहा कोयल परियोजना होगी प्राथमिकता

PATNA (14 Oct): जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कहा है कि राजनीति में गोली से नहीं बल्कि बोली से चली है। शरद कष्ठा उच्च विद्यायल के परिसर में चुनाव प्रचार के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में झूठे बोल बोलकर लोगों को गुमाराह किया गया। देश में महंगाई घटने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। केन्द्र सरकार के मंसूबे को विफल करने के लिए महागठबंधन को वोट करने की अपील की। उन्होने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो इस क्षेत्र के लिए उत्तरी कोयल परियोजना शुरू करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। शरद यादव ने कहा इससे गुरूआ विधानसभा के गुरारू व परैया प्रखण्ड को फायदा होगा। वे महागठबंधन के प्रत्याशी रामचन्द्र प्रसाद के लिए प्रचार कर रहे थे। सभा को राज्यसभा सांसद कहकंशा प्रवीण, विधान पार्षद उपेन्द्र वर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा। विनोद कुमार यादवेन्दु, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, लालदेव यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।