PATNA : सरकार बनेगी तो विकास की गंगा बहेगी। जात-ताप, संप्रदाय से उठकर बिहार के विकास के लिए आप मतदान करें। हम आप को समृद्ध बिहार देंगे। यह बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अमनौर के धरहरा क्रीड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कहा कि नीतीश कुमार पुराने दिन लौटाने की बात कह रहे हैं क्या वह जंगल राज पुन: लौटाना चाह रहे हैं। लालू के जंगल राज में दस हजार व्यापारी पलायन कर गये थे। ब्0 वर्ष तक कांग्रेस ने राज किया क्या कांग्रेस बिहार के लिए दिया। लेकिन नरेन्द्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए एक लाख म्भ् हजार करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया जिसे बिहार का निश्चित रूप से विकास होगा। भाजपा को सरकार बनी तो एक साल के अंदर पूरे बिहार में बिजली पहुंचा दी जायेगी। नीतीश कुमार ने भाजपा के सहयोग से दो बार सीएम एवं रेल मंत्री का पद हासिल किया।

जनता के साथ किया विश्वासघात

लेकिन पीएम के पद के लिए नरेन्द्र मोदी के नाम सुनकर भाजपा से नाता तोड़ लिया एवं बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया। लेकिन सत्ता के लोभ में जिस कांगे्रस व लालू का विरोध किये उसके गोद में बैठ गए। जिस लालू ने जात-पात के नाम पर सत्ता भोगी, उसके साथ बिहार का विकास कैसे होगा। विकास के नाम पर लालू यादव ऐसे भड़कते हैं जैसे लाल कपड़ा देख सांड़ भड़कता है। भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा मतदान को मतदान करने की अपील की। सभा को पूर्व राज्य सभा सांसद दारा सिंह चौहान, भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, अनिल सिंह, नागेन्द्र राय आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने की।