नरेंद्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार को बधाई दी।

बीजेपी नेता राम माधव ने कहा - हम जनादेश का सम्मान करेंगे।

जीतनराम मांझी - मुख्यमंत्री बनने का ऑफर मिला तो पीछे नहीं हटूंगा।

शिवसेना - नीतीश कुमार महानायक बनकर उभरे। मोदी को लेनी होगी हार की जिम्मेदारी।

शरद यादव - यह बड़ी विकट लड़ाई थी। एक तरफ मनी बैग था तो दूसरी तरफ सिद्धांत की लड़ाई थी। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की हार है।

रविशंकर प्रसाद - बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इसी पक्ष में उन्होंने वोट किया है।

प्रकाश जावड़ेकर -  बिहार की हार के लिए मोदी को दोष नहीं ठहरा सकते।

 उमर अब्दुल्ला -
Heartiest congratulations on a well deserved victory @NitishKumar sahib. Your victory will prove critical for the nation in the days ahead.

शत्रुघ्न सिन्हा - ये बिहार की जनता और लोकतंत्र की जीत है।

संजय राउत - नीतीश कुमार राजनीतिक महानायक बनकर सामने आए हैं।

प्रणब मुखर्जी - PM मोदी फुलटाइम पीएम बन जाएं या प्रचार मंत्री बने।

अरविंद केजरीवाल - नीतीश जी को ऐतिहासिक जीत की बधाई।

राज ठाकरे - अब बीजेपी में चाय पर नहीं शाह पर चर्चा होगी।

राहुल गांधी - आरएसएस और बीजेपी देश को बांट नहीं सकते। यह विभाजनकारी के ऊपर एकता की जीत है।

अमित शाह - नीतीश कुमार और लालू यादव को बधाई। हम बिहार की जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं।

चिराग पासवान - हार के लिए मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

लालू यादव - यह गरीबों, मजलूमों, उपेक्षितों की जीत, कोटि कोटि धन्यवाद।

शत्रुघ्न सिन्हा -
बिहारी बनाम बाहरी (और बिहारी बाबू की अनुपस्थिति) का मुद्दा सुलझा।

सीताराम येचुरी - बिहार की जनता को सलाम, उन्होंने धर्मनिरपेक्ष भारत की नींव को मजबूत किया।

सुधींद्र कुलकर्णी - बीजेपी के हिंदू वोट बैंक राजनीति के लिए जरूरी था ये झटका।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk