- स्मृति ने कहा पीएम मोदी के विकास में बिहार की महिलाओं को आस्था

PATNA : फ‌र्स्ट फेज के मतदान में बिहार की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। यह बताता है कि अब बिहार की महिलाओं को बदलाव चाहिए। यहां की महिलायें अब अपराध मुक्त और जंगलराज मुक्त बिहार चाहती हैं। बीजेपी दफ्तर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए करते हुए उक्त बातें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कही। स्मृति ने कहा कि पिछले दो सालों में बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में बिहार में महिलाओं से रेप के मामले में ख्क् प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यहां की महिलाओं को धन्यवाद

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने के प्रयास के कहने के बाद ही सभी सरकारी स्कूलों में बेटियों के लिए ट्वायलेट बनाया जा रहा है। यह बदलाव एनडीए की सरकार आने के बाद ही हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अनुरोध के बाद फ्0 लाख लोगों ने गैस की सब्सीडी छोड़ दी। इससे गरीब महिलाओं के घर का चूल्हा जल रहा है। बिहार की महिलायें भी अधिक संख्या में मतदान कर यह जता दी हैं कि उन्हें बदलाव और विकास चाहिए। इसके लिए उन्होंने बिहार की महिलाओं का धन्यवाद दिया। मिनिस्टर ने कहा कि बिहार की महिलायें की इस बार इतिहास रचेंगी और परिवर्तन की वाहक बनेंगी।

कांग्रेस ने किया बापू का अपमान

स्मृति ईरानी ने नीतीश और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम महात्मा गांधी के नाम पर करने को लेकर वहां के लोग सड़क पर आंदोलन कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए उनके ऐसा नहीं किया। जिस कांग्रेस ने बापू का अपमान किया आज नीतीश कुमार उसी के साथ गठबंधन कर लिए हैं। स्मृति ने कहा कि जब एनडीए की सरकार बनी तो हमने पहले छह महीने में ही यह काम किया। साथ ही उन्हेांने आईआईएम बोधगया और स्टार्ट अप और मुद्रा योजना का भी जिक्र किया। ईरानी दूसरे चरण में भी मतदाताओं से वोट करने और एनडीए को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ विधान पार्षद संजय मयूख बीजेपी प्रवक्ता अजफर समसी और अनामिका सिंह मौजूद थीं।