- बीजेपी के जीते विधायकों को सरकार नहीं बनने का मलाल

- महागठबंधन के जीते विधायकों ने विकास करने का किया वादा

<- बीजेपी के जीते विधायकों को सरकार नहीं बनने का मलाल

- महागठबंधन के जीते विधायकों ने विकास करने का किया वादा

PATNA :

PATNA : जैसे-जैसे रिजल्ट सामने आ रहे थे, वैसे-वैसे गवर्नमेंट बनने की स्थिति भी साफ होती जा रही थी। पटना जिले के क्ब् विधान सभा क्षेत्रों की स्थिति भी दोपहर बाद धीरे-धीरे साफ होती चली गई। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो पहली दफा विधायक बने, जबकि कुछ ने अपनी जीत को बरकरार रखा। खुद की जीत से तो सभी खुश थे। लेकिन कुछ को बिहार में एनडीए की गवर्नमेंट नहीं बनने की कसक रही। राजधानी के एएन कॉलेज कैंपस में जिले के सभी विधान सभा के वोटों की काउंटिंग हुई। एएन कॉलेज कैंपस से जीत दर्ज कर बाहर निकलने वालों में सबसे पहले डा। रामानंद यादव रहे, जो लगातार दूसरी बार जीते।

क्। डा। रामानंद यादव : आजादी के बाद फतुहा विधान सभा में पहली बार विकास का काम हुआ। विकास के कारण ही जनता ने जिताया है। इसके लिए जनता को बधाई।

ख्। नितिन नवीन : जनता के विश्वास ने मुझे जिताया है। बांकीपुर की समस्या को दूर करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। क्षेत्र की जनता को शुद्ध पानी और पटना की सफाई के लिए काम करना है। जहां तक पार्टी की हार की बात है तो इसके कई कारण हैं। पार्टी की ओर से इसकी समीक्षा की जाएगी।

फ्। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू : बाढ़ विधान सभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीतने वाला पहले व्यक्ति बने। नीतीश को जीत की बधाई देते हुए कहा कि एनडीए के हार के कई कारण है। मुद्दा विकास का था। लेकिन नीतीश-लालू ने जात-पात का भ्रम फैला जीत हासिल की।

ब्। सिद्धार्थ : जनता ने सेवा करने का फल दिया है। मुझ पर जनता ने पूरा विश्वास जताया है, तभी जीते हैं। बिक्रम क्षेत्र का चौतरफा विकास किया जाएगा।

भ्। आशा सिन्हा : जीत, जीत होती है। दानापुर की जनता का विश्वास मेरे ऊपर बना हुआ है। तभी जीत दर्ज की। दानापुर के विकास के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

म्। रणविजय सिंह : बख्तियारपुर की जनता ने मुझे जिताया, मै खुश हूं। लेकिन एनडीए की गवर्नमेंट नहीं बनने से नाखूश भी हूं। इसका मुझे काफी अफसोस है। बख्तियारपुर का विकास होगा और टाल एरिया की समस्या को भी दूर किया जाएगा।