-दीघा में राज बब्बर ने किया चुनाव प्रचार

PATNA : मशहूर सिने अभिनेता राज बब्बर ने दीघा विधान सभा क्षेत्र में पोलसन मदर डेयरी दीघा के नजदीक महागठबंधन के प्रत्याशी राजीव रंजन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर राजबब्बर ने कहा कि जो नरेन्द्र मोदी की सरकार है वह पूरी तरह जुमलेबाजों की सरकार है। सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाले आज क्भ् महीने में सिर्फ विदेश यात्रा करते रहे। चुनाव का वक्त आया तो उन्हें बिहार की याद आयी है। कहा कि ख्0क्ब् में जब कांग्रेस की सरकार थी तो दाल की कीमत भ्भ् से 80 रुपे के बीच थी। वह आज क्70 के पार चली गई है। गरीबों का मुख्य भोजन दाल रोजी आज महंगाई की वजह से उनकी थालियों से गायब हो गया है। प्याज महीनों से 70-80 रुपए के आस पास है।

कहा कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, कोलकाता, कर्नाटक , पंजाब को अगर बिहारी जाकर संवार सकता है तो बिहार को खुद के लिए किसी बाहरी की क्या जरूरत। मौके पर उपस्थित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि महागठबंधन केपास सच का संबल है। क्0 वर्षो में नीतीश कुमार ने बिहार में विकास का माहौल बनाया है। नीतीश जी बिहार के माली हैं और माली कभी बाग नहीं उजाड़ा करते.प्रत्याशी राजीव रंजन, पूर्व एमएलसी गुलाम गौस, आरजेडी की जिलाअध्यक्ष देवमुनी सिंह आदि कई नेताओं ने भी लोगों को संबोधित किया।