- शहर में लगभग पचास बूथों पर लेट शुरू हुआ मतदान

PATNA : पटना जिले के चौदह विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान हुआ। बात शहर की करें तो सुबह से ही बूथों पर वोटरों की कतार लगने लगी थी। वोटरों में महिलायें ज्यादा नजर आयीं। लेकिन इसी बीच कई बूथ से ईवीएम के खराब होने की भी सूचना आने लगी। प्रत्याशियों के साथ साथ पेट्रेलिंग मजिस्ट्रेट तक के मोबाईल बजने लगे थे। शिकायत मिलनी शुरु हो गयी थी मशीन काम नहीं कर रहा है। जैसे ही शिकायत मिलती उसपर एक्शन लिया जाने लगा। कई बूथों पर प्रत्याशी खुद भी पहुंच कर सक्षम पदधिकारी से बात करते दिखे। लेकिन इन तमाम कोशिशों के बाद भी लोगों को घंटो लाइन में लगे रहना पड़ा। कई बूथ पर घंटे दो घंटे बाद पोलिंग शुरु हो पायी।

दीघा के कई बूथों पर दिखी समस्या

अनीशाबाद गोलंबर के पास स्थित मध्य विद्यालय धीराचक में सुबह साढ़े छह बजे से ही लोग जुटने लगते हैं। इस स्कूल में दीघा विधानसभा के तीन बूथ बनाये गए हैं। बूथ संख्या फ्ब्ख्, फ्ब्फ् और फ्ब्ब्। सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरु होती है। दो बूथ फ्ब्ख् और फ्ब्ब् पर पोलिंग शुरु हो जाती है लेकिन फ्ब्फ् पर वोटिंग शुरु नहीं होती है। पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मियों ने बताया कि ईवीएम मशीन शुरु ही नहीं हो रही है। उसे लॉक किया जा रहा है। इस ऑन ड्यूडी मौजूद कर्मी ईवीएम मशीन को ठीक करने की कोशिश करते हैं। लगभग घंटे भर तक इस बूथ पर पोलिंग शुरु नहीं हो पाती है। इस बीच कई बार पोलिंग करवाने की कोशिश की जाती है।

कई तो लौट गए बिना वोट डाले ही

लोग सुबह सात बजे से ही लाइन में लगे रहते हैं लेकिन घंटा भर बीत जाने के बाद भी पोलिंग नहीं शुरु होता है। इस कारण कुछ लोग ईरीटेट होकर जाने भी लगते हैं। लाल मंदिर के पास रहने वाले सुजाता सिंह कहती हैं कबतक इंतजार करेंगे घर में बूढ़ी मां को अकेले छोड़ कर आये हैं। मनोज भी इस बीच कंप्लेन करते हैं। लोगों में नाराजगी बढ़ती जाती है तभी इस बात की जानकारी जोनल मजिस्ट्रेट को दी जाती है। इसके बाद ईवीएम को एक बार फिर ठीक करने का प्रयास होता है और आठ बजे इस बूथ पर वोटिंग शुरु हो पाती है।

ईवीएम खराब सुन दौरे आए प्रत्याशी

इस बीच किसी समर्थक ने ईवीएम के खराब होने की सूचना दीघा विधानसभा के भाजपा से प्रत्याशी संजीव चौरसिया को दे दी। संजीव अपने समर्थकों के साथ भागे भागे बूथ पर पहुंचते हैं। संजीव ने बताया कि अबतक सात बूथ से ईवीएम के खराब होने की सूचना आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कई बूथ पर इस कारण से लेट में पोलिंग शुरु हुई है। संजीव ने कहा कि क्ख्क् पर तो कमल का बटन काम ही नहीं कर रहा है। उन्होंने ही बताया कि क्ख्ख् पर भी ईवीएम खराब था जिसे बदलवाया गया। इस बीच घंटे भर का समय लगा और लोगों को परेशानी हुई।

दो घंटे बाद शुरू हुआ पोलिंग, खड़े रहे लोग

फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में स्थित है चौहरमल नगर। मध्य विद्यालय चौहरमल नगर में सात बूथ दिए गए हैं। बूथ क्00 से क्0भ् तक। लेकिन नौ बजे तक क्0फ् और क्0ब् पर पोलिंग शुरु ही नहंी हो पायी थी। इस कारण से लोगों की लंबी लाइन लग गयी थी। लोगों को शिकायत थी कि बूथ पर सुविधाओं का भी आभाव है। स्कूल कैंपस में जहां पानी लगे हुए थे वहीं लोगों को खड़े होने में भी परेशानी हो रही थी। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग वोटरों को हो रहा था। नौ बजे जोनल मजिस्ट्रेट को फोन कर बुलाया गया तब जाकर वोटिंग शुरु हो सकी। गौरव ने बताया कि वोटिंग तो ठीक ठाक चल रहा है। लेकिन कई जगहों से ईवीएम मे खराबी की शिकायत आ रही है।